अलीगढ़ के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित नहीं हुई फिल्म ”पद्मावत”

अलीगढ़ : बॉलीवुड फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में कई संगठनों की धमकी के मद्देनजर अलीगढ़ जिले के किसी भी सिनेमाघर में इसका प्रदर्शन नहीं किया गया. शहर के जिले के किसी भी सिनेमाघर में पद्मावत नहीं दिखाये जाने के संबंध में सवाल करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि फिल्म […]
अलीगढ़ : बॉलीवुड फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में कई संगठनों की धमकी के मद्देनजर अलीगढ़ जिले के किसी भी सिनेमाघर में इसका प्रदर्शन नहीं किया गया. शहर के जिले के किसी भी सिनेमाघर में पद्मावत नहीं दिखाये जाने के संबंध में सवाल करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि फिल्म दिखाना या नहीं दिखाना पूरी तरह से सिनेमाघर मालिकों की मर्जी पर निर्भर करता है.
पुलिस ने सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये हैं. हालांकि किसी भी सिनेमाघर मालिक ने हमसे अतिरिक्त सुरक्षा की मांग नहीं की. क्षत्रिय महासभा के जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने जिले के सभी सिनेमाघर मालिकों को पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है.
सिंह ने कहा कि उसका संगठन पद्मावती फिल्म का प्रदर्शन करने जा रहे सिनेमाघरों पर पिछले दो दिनों से नजर रखे हुये है. उसने उन सभी सिनेमाघर मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने फिल्म का प्रदर्शन किया तो अंजाम के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे.
एक सिनेमाघर मालिक ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि वह अगले एक-दो दिन तक हालात पर नजर रखेंगे, उसके बाद फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कोई निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि सिनेमाघर मालिक एक फिल्म के नाम पर जान-माल का जोखिम मोल नहीं लेना चाहते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










