करीना की इन खूबियों के कायल हैं सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी और खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर की तारीफ करने को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. सैफ का कहना है कि उनकी पत्नी में कई खूबियां है और वे उनके प्रशंसक है. सैफ ने ये बाते सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘कालाकांडी’ के प्रमोशन के लिए दिये गये इंटरव्यू में […]
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी और खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर की तारीफ करने को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. सैफ का कहना है कि उनकी पत्नी में कई खूबियां है और वे उनके प्रशंसक है. सैफ ने ये बाते सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘कालाकांडी’ के प्रमोशन के लिए दिये गये इंटरव्यू में कही.
सैफ ने कहा,’ उनमें (करीना) कई खूबियां है जैसे काम करने का ढंग, समय प्रबंधन, अनुशासनश, फिटनेस और इसके साथ-साथ वे जुनूनी भी हैं.’
फिल्म इंडस्ट्री में करीना के 25 साल पूरे हो चुके हैं और वे इसे अपनी दिलचस्प यात्रा के तौर पर देखते हैं. उन्होंने कहा,’ जहां तक अभिनय का बात है ये 25 साल मेरे लिए दिलचस्प रहे. यह उतार-चढ़ावों से भरा और लगातार सीखानेवाला रहा.
सैफ की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत संग नजर आनेवाली हैं. सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सैफ ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कई तरह की सलाह दी है, ताकि वो मजबूती से आगे बढ़ सके.
बता दें कि ‘कालाकांडी’ में सैफ के अलावा, दीपक डोबरियाल, अक्षय ओबेरॉय, अमायरा दस्तूर, विजय राज, शोभिता धुलिपला और शहनाज ट्रेजरी जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अक्षत वर्मा निर्देशित यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










