दीपिका, भंसाली को धमकी गलत : पाटेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 8:39 PM
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने पद्मावती को लेकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संजय लीला भंसाली को मिल रही धमकियों की निंदा की है. पाटेकर ने एक कार्यक्रम से इतर यहां कहा, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है. हमें नहीं मालूम है कि फिल्म में क्या दिखाया गया है. मैं इन सबमें नहीं पड़ना चाहता […]
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने पद्मावती को लेकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संजय लीला भंसाली को मिल रही धमकियों की निंदा की है.
पाटेकर ने एक कार्यक्रम से इतर यहां कहा, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है. हमें नहीं मालूम है कि फिल्म में क्या दिखाया गया है.
मैं इन सबमें नहीं पड़ना चाहता हूं लेकिन मेरी राय में सिर या नाक काटने जैसी धमकियां पूरी तरह से गलत हैं.
विभिन्न राजपूत संगठन और नेता भंसाली पर फिल्म के जरिये इतिहास के साथ-साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं.
दीपिका पादुकोण-शाहिद कपूर-रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी.
निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने तक के लिए फिल्म की रिलीज टाल दी है. उन्होंने हाल में 3डी प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










