VIDEO: रणवीर सिंह ने दीपिका से किया अपने प्‍यार का इजहार!

Updated at : 28 Nov 2017 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: रणवीर सिंह ने दीपिका से किया अपने प्‍यार का इजहार!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो अक्‍सर चर्चा में रहते हैं. दीपिका भले ही अपने अपने प्यार का इजहार करने से हिचकिचाये लेकिन रणवीर सिंह कई बार इस बात को स्‍वीकारा है. कई बार दोनों की सगाई, शादी के साथ ही ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं. अब सोशल […]

विज्ञापन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो अक्‍सर चर्चा में रहते हैं. दीपिका भले ही अपने अपने प्यार का इजहार करने से हिचकिचाये लेकिन रणवीर सिंह कई बार इस बात को स्‍वीकारा है. कई बार दोनों की सगाई, शादी के साथ ही ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वीडियो में एक्टर अपनी लेडीलव के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.

दीपिका को यह वीडियो लक्स गोल्डन दीवास में दिखाया जाता है. जिसमें रणवीर उनके लिए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना गाते हैं. इसके बाद वो कहते हैं कि मंदिर में हो एक जलता दीया यानी दीपिका. आपके बारे में क्या कहूं जिस तरीके से आप अपने करोड़ों चाहने वालों की जिंदगी में उजाला बनकर आयी हैं, मेरी जिंदगी में भी उजाला बनकर आयी हैं.

https://www.instagram.com/p/Bb7b1fXl2Ia/

रणवीर आगे कहते हैं,’ आपकी तरह कोई नहीं है. आपको ढेर सारा प्यार.’ वीडियो देखकर दीपिका जोर-जोर से हंसती और शर्माती हैं. एक्ट्रेस रणवीर के लिए कहती हैं कि वो जोकर हैं. इससे पहले एक इंटरव्यू में बाजीराव मस्तानी स्टार ने कहा था कि जब वो रणवीर के साथ होती हैं तो उन्हें किसी शख्स या चीज की जरुरत नहीं होती है. उन्होंने कहा था- हम एक-दूसरे की उपस्थिति में सहज रहते हैं.

उन्‍होंने कहा था,’ कभी बुद्धिमानी वाली बातचीत होती है तो कभी केवल खामोशी और कभी बच्चों वाली मासूमियत होती है. हम एक दूसरे को स्थिर रखते हैं. हम उस तरह से काफी अच्छे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर की फिल्म पद्मावती का पूरे देशभर में विरोध हो रहा है. जिसकी वजह से इसकी रिलीज डेट खिसका ली गयी है. फिल्म में दीपिका चित्तौड़ की महारानी पद्मिनी बनी हैं तो रणवीर दिल्ली सल्तनत के राजा अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola