पद्मावती पर तालिबानी फरमान और धमकियों से देश की छवि खराब हुई : कांग्रेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2017 5:01 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर : कांग्रेस ने पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अदाकारा दीपिका पादुकोण को शारीरिक चोट पहुंचाने वाली धमकी को तालिबानी फरमान करार दिया और कहा कि ऐसी धमकियों से देश की छवि खराब हो रही है. कुछ नेताओं और समूहों ने कथित तौर पर भंसाली और फिल्म की मुख्य अदाकारा दीपिका का सिर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कांग्रेस ने पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अदाकारा दीपिका पादुकोण को शारीरिक चोट पहुंचाने वाली धमकी को तालिबानी फरमान करार दिया और कहा कि ऐसी धमकियों से देश की छवि खराब हो रही है. कुछ नेताओं और समूहों ने कथित तौर पर भंसाली और फिल्म की मुख्य अदाकारा दीपिका का सिर कलम करने के लिए इनाम देने की घोषणा की है.

हालांकि, इतिहासकारों में भी इस पर एक राय नहीं है कि रानी पद्मावती का अस्तित्व था या नहीं. एआईसीसी प्रवक्ता डा. अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, अगर आपको फिल्म पसंद नहीं तो इसे मत देखिए. लेकिन फिल्म के कलाकार और निर्देशक को हिंसक धमकी देने से विदेश में देश की छवि खराब होती है.
कुमार ने कल शाम कहा, हमने ऐसे बयान देखे और सुने हैं जिससे यही संकेत मिलता है कि भारत तालिबान बन गया है. पद्मावती की रिलीज पर कुछ राज्यों द्वारा प्रतिबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को फिल्म की रिलीज पर फैसला लेने का अधिकार है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola