जानें, कैसे डॉन अबू सलेम के प्यार में फंस गयी थी एक्ट्रेस मोनिका बेदी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. इसके साथ ही विशेष टाडा अदालत ने उसके साथी करीमुल्लाह शेख को भी उम्रकैद की सजा देते हुए 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सजा मिलने के बाद एक बार फिर अबू सलेम चर्चे में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है. इसके साथ ही विशेष टाडा अदालत ने उसके साथी करीमुल्लाह शेख को भी उम्रकैद की सजा देते हुए 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सजा मिलने के बाद एक बार फिर अबू सलेम चर्चे में हैं और जब वह चर्चे में रहता है तो एक और शख्‍स की लोगों को याद आती है. ‘जी हां’ वह कोई और नहीं वह है उसकी गर्ल फ्रेंड मोनिका बेदी…

कई ऐसे किस्से हैं जो लोगों के जेहन में आज भी है. एक वक्त था जब अबू सलेम ने अपनी हरकतों से बॉलीवुड की गलियों में भी खलबली मचा दी थी. एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी की बात करें तो एक समय वह अबू के दिल पर राज करतीं थीं. यहां तक की भारत से भागने के बाद मोनिका कई सालों तक अबू के साथ रहीं.

मुंबई ब्लास्ट में 257 लोगों की हत्या का दोषी अबू सलेम को उम्रकैद की सजा

खबरों की मानें तो, पहली मुलाकात में ही मोनिका बेदी अबु सलेम को दिल दे बैठी थी. एक स्‍टेज शो के दौरान मोनिका बेदी और अबु सलेम की मुलाकात हुई थी. मोनिका की मानें तो, सलेम के बातचीत के लहजे से वह इप्रेस हो गयी थी. उसके बाद दोनों के रिश्‍ते काफी नजदीकी हो गये थे. मोनिका बेदी ने डॉन का साथ लंबे समय तक निभाया था. यहां तक की दोनों को जब पुर्तगाल में हिरासत में लिया गया, तब भी दोनों साथ साथ थे. दोनों अमेरिका के न्‍यू जर्सी शहर से पुर्तगाल पहुंचे थे, जहां भारत के आग्रह पर पुर्तगाली अधिकारियों ने दोनों पर शिकंजा कसा था.

स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी के तौर पर मोनिका के सामने पेश किया था. मोनिका ने एक साक्षात्कार में बताया था कि स्टेज शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें किया करता था लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही अबू को वह पसंद करने लगी थीं. मोनिका और अबू के बीच फोन पर घंटों बातें हुआ करतीं थीं. मोनिका ने कहा था कि मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गयी थी, लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी. खबरें तो मीडिया में यह भी चली है कि बड़े बैनर और बड़े हीरों के साथ काम दिलाने के लिए मोनिका की सिफारिश अबू ने की थी.

गिरफ्तारी के बाद मोनिका ने अपने जीवन के कड़वे अनुभवों के आधार पर एक पत्र में एक शायरी लिखी थी… छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए, ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए, प्यार से भी जरूरी कई काम हैं, प्यार सब कुछ नहीं जिंदगी के लिए…. आपको बता दें कि मोनिका बेदी अपने हिस्से की सजा काटकर रुपहले परदे पर कमबैक कर चुकी हैं. मोनिका को फर्जी पासपोर्ट के लिए सजा हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola