‘भारत भाग्य विधाता’ हुई फुस्स? रविवार को भी नहीं जुटा सकी दर्शक, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को संघर्ष करना पड़ रहा है. कंगना रनौत की फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की, यहां जानें.

विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: कंगना रनौत की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब है. रिलीज के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली, लेकिन पहले रविवार को यह रफ्तार कायम नहीं रह सकी. ऐसे में फिल्म का शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है. संडे को फिल्म की कमाई कितनी हुई, यहां जानें.

विज्ञापन

तीसरे दिन कितनी रही फिल्म की कमाई?

12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भारत भाग्य विधाता’ ने तीसरे दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 1.58 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 4.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये जुटाए.

टिकट ऑफर भी नहीं दिला पाया फायदा

मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए ‘बाय वन गेट वन’ टिकट ऑफर शुरू किया. उम्मीद थी कि इससे वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिलेगा, लेकिन यह रणनीति ज्यादा असरदार साबित नहीं हुई. रविवार को फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली.

दिल्ली और हरियाणा में हुई टैक्स फ्री

दिल्ली और हरियाणा सरकार ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग के बाद यह घोषणा की. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर चुकी थी.

26/11 हमले के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी की कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में मुंबई के कामा अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की बहादुरी को दिखाया गया है, जिन्होंने आतंकियों के हमले के बीच मरीजों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी.

यह भी पढ़ें- बिरयानी विवाद में एंट्री हुई एक और कॉमेडियन की, प्रणित मोरे फिर निशाने पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola