रणबीर और मेरे बीच बढ़िया रिश्ता : कैटरीना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ वास्तविक जीवन में अब कपल के रूप में भले ही साथ नहीं है, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि पेशेवर के रूप में दोनों के बीच अब भी बहुत अच्छा तालमेल बना हुआ है. ब्रेकअप के बाद पर्दे पर और पर्दे से पीछे अपने तालमेल को लेकर खबरों में रहने […]
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ वास्तविक जीवन में अब कपल के रूप में भले ही साथ नहीं है, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि पेशेवर के रूप में दोनों के बीच अब भी बहुत अच्छा तालमेल बना हुआ है.
ब्रेकअप के बाद पर्दे पर और पर्दे से पीछे अपने तालमेल को लेकर खबरों में रहने के बाद दोनों आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में साथ नजर आयेंगे.कैटरीना ने बताया, ‘दो लोगों के बीच क्या हो सकता है, यह वही पता लगा सकता है जो जादू जानता हो अन्यथा मैं क्या महसूस करती हूं यह कोई पता नहीं लगा सकता. दो लोगों के बीच क्या है, इस बारे में मैं नहीं सोचती.’ ‘पेशेवर होने के नाते हम फिल्म का प्रचार कर रहे हैं.
कलाकार के तौर आज भी हम दोनों के बीच बहुत अच्छा तालमेल है. हमने जिन दो फिल्मों में साथ काम किया है, उसका अनुभव बहुत अच्छा रहा है. हम चाहते हैं कि वह जादू इस फिल्म में भी कायम रहे.’
दो सफल फिल्मों ‘राजनीति’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के बाद रणबीर और कैटरीना की जोड़ी अनुराग बसु के निर्देशन तले इस तीसरी फिल्म में साथ नजर आ रही है. दोनों सितारों के सात साल लंबे रिश्ते में फिल्म जग्गा जासूस में साथ काम करने के दौरान दरार आ गयी थी. अभिनेत्री ने कहा, मैंने हमेशा अपने निजी जीवन को पेशेवर जीवन से अलग रखने की कोशिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










