‘चैलेंज’ मेरे लिए चैलेंजिंग है : मधु शर्मा
Updated at : 03 Jul 2017 2:00 PM (IST)
विज्ञापन

किसी शायर की गजल की भांति हैं भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मधु शर्मा. मधु शर्मा का जन्म राजस्थान के जयपुर में 13 दिसंबर 1984 को एक मारवाड़ी फैमिली में हुआ है. बचपन से ही इन्हें एक्ट्रेस बनने का शौक था. अभी मधु भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ फिल्म ‘चैलेंज’ में काम […]
विज्ञापन
किसी शायर की गजल की भांति हैं भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मधु शर्मा. मधु शर्मा का जन्म राजस्थान के जयपुर में 13 दिसंबर 1984 को एक मारवाड़ी फैमिली में हुआ है. बचपन से ही इन्हें एक्ट्रेस बनने का शौक था. अभी मधु भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ फिल्म ‘चैलेंज’ में काम कर रही हैं. लगातार हिट पर हिट फिल्म देकर मधु शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. ‘चैलेंज’ फिल्म को लेकर मधु शर्मा से रंजन सिन्हा ने विशेष बातचीत –
फिल्म चैलेंज में अपनी भूमिका के बारे में बतायें?
इस फिल्म में मैं एक नटखट लड़की की भूमिका में हूं, जो मुंबई की है. उसे बिहार के लड़कों से नफरत थी. वजह क्या थी ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा.
आप ताईक्वांडो में ब्लैकबैल्ट हैं. किक बांक्सिंग भी जानती हैं. तो ‘चैलेंज’ में भी एक्शन सीन होगा?
इस फिल्म में मेरी भूमिका एक पुलिस अधिकारी की है. जाहिर है इस कला का मैंने खूब प्रयोग किया है. जमकर एक्शन किया है. साफ तौर पर कहूं तो ‘चैलेंज’ मेरे लिए भी चैलेंजिंग है.
आपने साउथ की कई फिल्में की हैं. तो अब भोजपुरी के अनुभव के बारे में बताएं?
भोजपुरी में मेरी पहली फिल्म थी ‘एक दूजे के लिए’. इस फिल्म की कामयाबी के बाद तो फिल्मों की लाइन लग गयी. यह काफी बेहतर इंडस्ट्री है. मुझे गर्व है कि मैं भोजपुरी फिल्म जगत का हिस्सा हूं.
फिल्म ‘चैलेंज’ में पवन सिंह के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
पवन जी की बात आते ही मुझे हंसी आती है. वे सेट पर हमेशा हंसाते रहते हैं. फैन्स से हमेशा घिरे रहने वाले पवन सिंह कब किस मुद्दे पर किसको हंसा देंगे ये कोई नहीं जानता.
कौन-कौन सी भाषाएं सीख चुकी हैं?
फिल्मों में काम करते-करते तेलुगु और भोजपुरी भी सीख गयी हूं. मुझे बचपन में श्रीदेवी की फिल्में देखने का शौक था.
फिल्म ‘चैलेंज’ में आपका अनुभव कैसा रहा ?
इस फिल्म के दौरान मैं क्या पूरी टीम ही उत्साहित है. यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्म है. हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है. लाखों लोग इसका प्रोमो देख चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




