ePaper

OMG : ...तो अजय देवगन के इंतजार में अब तक कुंवारी रह गयी तब्बू...?

Updated at : 29 Jun 2017 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
OMG : ...तो अजय देवगन के इंतजार में अब तक कुंवारी रह गयी तब्बू...?

बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस बार दीवाली पर अपनी फिल्म ‘गोलमाल’ का सीक्वल ‘गोलमाल अगेन’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में 22 साल बाद एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू रोमांस करते नजर आयेंगे. बताते चलें कि दोनों की जोड़ी इससेपहले ‘विजयपथ’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘तक्षक’ (1999) और ‘दृश्यम’ (2015) […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस बार दीवाली पर अपनी फिल्म ‘गोलमाल’ का सीक्वल ‘गोलमाल अगेन’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में 22 साल बाद एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू रोमांस करते नजर आयेंगे.

बताते चलें कि दोनों की जोड़ी इससेपहले ‘विजयपथ’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘तक्षक’ (1999) और ‘दृश्यम’ (2015) में साथ काम किया है. हालांकि इन दोनों के बीच रोमांस ‘विजयपथ’ और ‘हकीकत’ में ही देखने को मिली.

चूंकि 1999में आयी ‘तक्षक’ में तब्बू ने आइटम गर्ल का किरदार निभाया था, तो 2015 में आयी ‘दृश्यम’में वह पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आयीं थीं.

बहरहाल, अजय देवगन और तब्बू की जोड़ीका रोमांस अब जल्द ही दर्शकों को मिलनेवाला है. लेकिन इस फिल्म की रिलीज पहले तब्बू ने अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक ऐसा खुलासा करदिया है, जिसके बारे में जानकर अाप चौंकजायेंगे.

दरअसल, एक अंगरेजी अखबार को दिये एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा है कि अजय और मैं एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं. फिल्मी दुनिया में आने से पहले से मैं उन्हें जानती हूं और वह मेरे काफी अच्छे दोस्त भी हैं.

तब्बूआगे कहती हैं, मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे. ये दोनों मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे. अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे.

मजाकिया अंदाज में तब्बू ने आगे कहा, इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह‌ सिर्फ अजय हैं. मैं उससे कहती भी ‌थी कि वह मेरे लिए शादी के लायक एक लड़का ढूंढ दे. लेकिन उसने नहीं ढूंढा.

गौरतलब है कि 80-90 के दशक की सफल अदाकारा तब्बू ने साल 1980 में आयी फिल्म बाजार में स्पेशल अपीयरेंस दी थी. साल 1994 में तब्बू के करियर ने तब यू-टर्न लिया, जब उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म विजयपथ में काम किया. इस फिल्म में लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आयी.

अजय और अपने रिश्ते के बारे में तब्बू ने कहा, मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रांग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं. जब वह आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है. हमारा रिश्ता बहुत अलग है.

रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम कर रहीं तब्बू कहती हैं, मैं अब कोई रोने-धोने वाली फिल्म नहीं करना चाहती. मेरे फैंस मुझे कॉमेडी फिल्मों में देखना पसंद करते हैं. एक बार मैंने रोहित शेट्टी से मजाक में कहा था कि मुझे भी गोलमाल फ्रेंचाइजी में काम करने का मौका दो.

इसी के बाद रोहित ने ‘गोलमाल अगेन’ में तब्बू को लिया. फिल्म में तब्बू एक अलग किरदार में नजर आयेंगी. इस‌ फिल्म में तब्बू, अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू के साथ काम करती नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola