...और जब ''बाहुबली'' का मारने के लिए वरुण बन गये ''कटप्पा'', PHOTO

मुंबई: ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ इस रहस्य से भले ही पर्दा उठ गया हो लेकिन लगता है कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अभी भी उस दृश्य के मोह से नहीं छूटे हैं. उन्होंने ‘बाहुबली’ के लीड अभिनेता प्रभास के साथ यह दृश्य दोहराया. ‘बाहुबली: दी कनक्लूजन’ रिलीज होने के बाद अमेरिका में छुट्टियां […]
मुंबई: ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ इस रहस्य से भले ही पर्दा उठ गया हो लेकिन लगता है कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अभी भी उस दृश्य के मोह से नहीं छूटे हैं. उन्होंने ‘बाहुबली’ के लीड अभिनेता प्रभास के साथ यह दृश्य दोहराया. ‘बाहुबली: दी कनक्लूजन’ रिलीज होने के बाद अमेरिका में छुट्टियां मना रहे प्रभास हाल में देश लौट आये हैं और उन्होंने वरुण संग मुलाकात की. बता दें कि ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. एस एस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं.
#bahubali . Did only what #katappa did before this. #Prabhas is really cool and down to earth more power to him but iv got his sword now. pic.twitter.com/2EtAl98b1D
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 20, 2017
30 वर्षीय वरुण ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह ‘कटप्पा’ बने हैं जबकि प्रभास ‘बाहुबली’. दोनों के ही ड्रेस नीले रंग की है. तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा,’ इस दुनिया में सिर्फ दो ही लोग ऐसा काम करने को इतिहास रच सकते हैं. एक कटप्पा और दूसरा मैं… प्रभास बहुत ही कूल हैं और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. भगवान उन्हें और जिंदगी में और भी अच्छा करने की शक्ति दे.’ 28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ बॉक्स आफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है.
आपको बता दें कि ये तस्वीर ‘बाहुबली 2’ के उस सीन की याद दिलाता है जिसमें कटप्पा ने बाहुबली को मार दिया था. ‘बाहुबली’ दर्शकों के मन में एक सवाल पूछ गया था कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’. ये सवाल ऐसा था जो ‘बाहुबली 2’ के रिलीज होने तक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहा. इसपर कई जोक्स भी बने जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. इसके अलावा फैंस ने अपनी-अपनी तरफ से इस सवाल का जवाब ढूढ़ने की भी कोशिश की. अब वरूण धवन ने मजाकिया अंदाज में ये तस्वीर शेयर कर एकबार फिर उस सीन की याद दिला दी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




