ePaper

भोजपुरी अभिनेत्री अंजली श्रीवास्तव का शव घर में पंखे से लटकता मिला, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Updated at : 19 Jun 2017 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री अंजली श्रीवास्तव का शव घर में पंखे से लटकता मिला, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मुंबई : भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजली श्रीवास्तव का शव सोमवार को पुलिस ने अंधेरी पश्चिम स्थित अंजली के आवास से बरामद किया है. अंजली अंधेरी वेस्ट में जुहू लेन की परिमल सोसाइटी में किराये के मकान में रहती थी. अंजली के एक रिश्तेदार ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन जब उसने मोबाइल फोन […]

विज्ञापन

मुंबई : भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजली श्रीवास्तव का शव सोमवार को पुलिस ने अंधेरी पश्चिम स्थित अंजली के आवास से बरामद किया है. अंजली अंधेरी वेस्ट में जुहू लेन की परिमल सोसाइटी में किराये के मकान में रहती थी. अंजली के एक रिश्तेदार ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन जब उसने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया, तो रिश्तेदार ने अंजली के मकान मालिक को सूचना दी.

undefined

मकान मालिक ने घर की डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खोला, तो पाया कि 29 वर्षीया अंजली का शव पंखे से लटक रहा है. उसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस को मौका-ए-वारदात से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है.

undefined
undefined

अपनी मोहक अदा से दर्शकों को मोहित करनेवाली अंजली श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के मीरापुर (शास्त्री नगर) की रहनेवाली थी. घर के लोग उन्हें प्यार से ‘लवी’ पुकारते थे. अंजली के पिता प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव इलाहाबाद के एक सफल व्यवसायी हैं और उनकी माता आध्यात्मिक स्वभाव की गृहिणी हैं.अंजली ने भोजपुरी फिल्म ‘कच्चे धागे’, ‘दम होई जेकरा में ऊहे गाड़ी खूंटा’, ‘लहू के दो रंग’, ‘दिवानगी हद से’, ‘केहू त दिल में बा’, ‘अब होई बगावत’, ‘ठोक देब’ के साथ-साथ हिंदी फिल्म ‘धानी का डीजी कैम’ में भी अपनी सशक्त अभिनय क्षमता से दर्शकों को मोहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola