ePaper

चीन में रिलीज को तैयार है ''बाहुबली 2'', क्‍या तोड़ पायेगी ''दंगल'' का रिकॉर्ड ?

Updated at : 17 Jun 2017 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में रिलीज को तैयार है ''बाहुबली 2'', क्‍या तोड़ पायेगी ''दंगल'' का रिकॉर्ड ?

एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ भारत और विदेशों में धमाल मचाने के बाद अब चीन में रिलीज होने को तैयार है. फिल्‍म 17 सितंबर को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भारत की तरह ही चीन में भी ‘बाहुबली 2’ का मुकाबला ‘दंगल’ से होगा. ‘दंगल’ चीन में सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म […]

विज्ञापन

एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ भारत और विदेशों में धमाल मचाने के बाद अब चीन में रिलीज होने को तैयार है. फिल्‍म 17 सितंबर को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भारत की तरह ही चीन में भी ‘बाहुबली 2’ का मुकाबला ‘दंगल’ से होगा. ‘दंगल’ चीन में सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है. वहीं भारत में ‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा का लगभग हर रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बाहुबली 2’ चीन में 4000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है. स्‍क्रीन्‍स के मामले में ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’ से पिछड़ चुकी है क्‍योंकि आमिर खान की ‘दंगल’ चीन में 7000 स्‍क्रीन्‍स में रिलीज हुई थी.

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर लिखा है, ”बाहुबली 2′ 17 सितंबर चीन में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, साथ ही फिल्म के स्टार प्रमोशन के लिए चीन भी जाएंगे.’ बता दें कि ‘बाहुबली 2’ में प्रभास, राणा दग्‍गूबाती, अनुष्‍का शेट्टी, तमन्‍ना भाटिया, राम्‍या कृष्‍णन और सत्‍यराज ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. दूसरी ओर ‘दंगल’ में आमिर खान ने रेसलर महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है. रमेश बाला ने एक और ट्वीट में जानकारी दी कि चीन के बाद ‘बाहुबली 2’ इस साल के अंत तक जापान, कोरिया और ताइवान में भी रिलीज होगी.

‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्‍डवाइड 1684 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1934 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है. रिलीज के सातवें हफ्ते तक ‘बाहुबली 2’ ने सिर्फ भारत में 1000 करोड़ से ज्‍यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्‍ममेकर्स जल्‍द ही चीन का विजिट कर सकते हैं. इन्‍होंने चाईनीज मार्केट में अपनी फिल्‍म डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए ई स्टार कंपनी हायर की है. इसी कंपनी ने आमिर की फिल्‍म ‘दंगल’ को भी रिलीज किया था. सबकी निगाह इसपर टिकी रहेगी कि ‘बाहुबली 2’, ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola