करीना के बेटे तैमूर को लेकर ये है रणबीर कपूर की ख्वाहिश...

बॉलीवुड ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म संजय दत्त की बायोपिक को लेकर बिजी हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने करीना कपूर खान के नन्हे बेटे तैमूर अली खान को एक बयान दिया है. दरअसल रणबीर कपूर खानदार के चिराग तैमूर को फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं. रणबीर अपनी कजिन करीना […]
बॉलीवुड ‘रॉकस्टार’ रणबीर कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म संजय दत्त की बायोपिक को लेकर बिजी हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने करीना कपूर खान के नन्हे बेटे तैमूर अली खान को एक बयान दिया है. दरअसल रणबीर कपूर खानदार के चिराग तैमूर को फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं. रणबीर अपनी कजिन करीना के बेटे और अपने भांजे तैमूर को अपने खानदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि तैमूर पैदा होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए है. पहले अपने नाम को लेकर फिर अपनी क्यूटनेस को लेकर.
हाल ही में तैमूर की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे. रणबीर ने कहा कि वे तैमूर को जल्दी-जल्दी बड़ा होते देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे फिल्मों को भी ज्वॉइन करे. यह बातें रणबीर ने ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन के दौरान कही. इस फिल्म में काम करने के साथ-साथ रणबीर इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. ‘जग्गा जासूस’ बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्में है. रणबीर ने यह भी कहा कि तैमूर को दुनिया के बेस्ट माता-पिता सैफ और करीना मिले हैं.
क्या आपने देखा ‘जग्गा जासूस’ का ये वीडियो, रणबीर कपूर संग कैटरीना बाइक में…
बता दें कि ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर कपूर के अलावा कैटरीना कैफ भी हैं. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 29 गाने है. हाल ही में फिल्म का एक गाना ‘उल्लू का पट्ठा’ रिलीज हुआ था. अनुराग बसु ने अपने एक बयान में कहा था कि,’ ‘जग्गा जासूस’ एक पारिवारिक फिल्म है इसलिए अगर उन्हें अच्छी तारीख मिल जाती है तो वे इस फिल्म को बाद में रिलीज कर सकते हैं.’ पिछले दिनों खबरें थी कि फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होनेवाली है. लेकिन अब फाइनली फिल्म फाइनली 14 जुलाई को रिलीज हो रही है.
इसके अलावा रणबीर कपूर इनदिनों संजय दत्त बायोपिक की शूटिंग को लेकर भी बिजी है. हाल ही में रणबीर का बायोपिक फिल्म का लेटेस्ट लुक सामने आया था. इसमें रणबीर बिलकुल संजय की तरह नजर लग रहे थे. उनके लुक को जिसने भी देखा, वह एक बार के लिए हैरान रह गया. बताते चलें कि रणबीर कपूर के लुक्स को मीडिया की नजरों से छिपाने की भरपूर कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




