अर्जुन रामपाल का गैंगस्टर अंदाज, ''डैडी'' का ट्रेलर रिलीज...

Updated at : 14 Jun 2017 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल का गैंगस्टर अंदाज, ''डैडी'' का ट्रेलर रिलीज...

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्‍म ‘डैडी’ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं उनके फैंस भी अभिनेता को नये किरदार में देखने के लिए बेकरार है. अब दर्शकों का इं‍तजार खत्‍म हुआ और ‘डैडी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्‍म गैंगस्‍टर अरुण गवली के अपराध की […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्‍म ‘डैडी’ को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं उनके फैंस भी अभिनेता को नये किरदार में देखने के लिए बेकरार है. अब दर्शकों का इं‍तजार खत्‍म हुआ और ‘डैडी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्‍म गैंगस्‍टर अरुण गवली के अपराध की दुनिया से राजनीति में जाने की कहानी है. इस ट्रेलर में साफ दिखता है कि अर्जुन रामपाल ने इस फिल्‍म के लिए कड़ी मेहनत की है और उनके लुक पर भी काफी काम किया गया है. अर्जुन ने अपने एक बयान में कहा था कि अरुण गवली को हीरो की तर‍ह पेश नहीं किया जा रहा है बल्कि सबकुछ साफ तरीके से दिखाया गया है.

ट्रेलर दर्शकों के बीच उत्‍साह पैदा करनेवाला है. फिल्‍म को काफी शोध के बाद बनाया गया है यह ट्रेलर में साफ दिख रहा है. इस फिल्‍म के सिलसिले में अर्जुन ने अरुण गवली से मुलाकात भी की थी. सोशल मीडिया पर फिल्‍म से जुड़े पोस्‍टर और टीजर काफी पहले जारी किये गये थे जिसे दर्शकों ने अच्‍छ रिस्‍पासं दिया था. ट्रेलर में अर्जुन एकदम महाराष्ट्रियन कपड़े पहने हुए परफेक्ट मराठी बोलते नजर आ रहे हैं. डायलॉग बोलते समय अर्जुन की बॉडी लैंग्‍वेज कमाल लग रही है. फिल्‍म का निर्देशन असीम अहलुवालिया कर रहे हैं.

अर्जुन रामपाल ने बताया कि फिल्‍म में अरुण गवली से जुड़ी कई सारी बातों को दिखाया जायेगा. बता दें कि अरूण गवली को लोग डैडी कहकर बुलाते थे. इसलिये इस फिल्म का नाम डैडी रखा गया है. अरुण गवली मुंबई की दगड़ी से अपने गैंग की शुरुआत की थी और उसके बाद चुनाव लड़ कर विधायक बने थे. 5 साल पहले अरुण गवली को शिव सेना के नेता कमलाकर जामसांडेकर की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ‘डैडी’ 21 जुलाई को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola