ePaper

जान्हवी कपूर की Ulajh का पहला गाना फैंस को आया पसंद, आप भी सुने 'शौकन'

Updated at : 22 Jul 2024 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
जान्हवी कपूर की Ulajh का पहला गाना फैंस को आया पसंद, आप भी सुने 'शौकन'

सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी फिल्म उलझ पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस मूवी में जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं. अब एक्ट्रेस की फिल्म का पहला गाना मेकर्स ने जारी कर दिया है जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘उलझ’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये मूवी इस साल रिलीज होने वाली एक्ट्रेस की दूसरी मूवी है. इससे पहले वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था.

ऐसे में अब उन्हें ‘उलझ’ से काफी उम्मीदें हैं. सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर ड्रामा मूवी है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, सचिन खेडेकर, मियांग चांग, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी समेत कई स्टार्स के साथ दिखाई देने वाले हैं. अब मेकर्स ने इसका पहला गाना भी रिलीज कर दिया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

फैंस का रिएक्शन

उलझ का पहला गाना आते ही छा गया है और यूजर्स को यह सॉन्ग काफी पसंद भी आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जाह्नवी का लुक देख कर दिल खुश हो गया. दूसरे ने लिखा कि नेहा और जुबिन का कॉम्बो, अब और इंतजार नहीं होगा. तीसरे ने लिखा कि नेहा की आवाज में जादू है.

गाने के बारे में

गाने में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस डांस फ्लोर पर खुलकर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस मूवी में उन्होंने एक भारतीय फारेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है.

‘उलझ’ के बारे में

यह मूवी 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके साथ ही, इस मूवी को विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ से भी टक्कर मिलेगी, जिसकी कहानी साल 2002 की गोधरा ट्रेन हादसे पर आधारित है. इस मूवी की प्रतिक्रिया और दर्शकों द्वारा पसंदीदा होने का अंतिम पता रिलीज के बाद ही लगाया जा सकेगा.

Entertainment Trending Videos

Also Read- स्टार किड्स जिन्होंने झेली ऑडिशन में असफलता, अनन्या पांडे से वरुण धवन तक

Also Read- Ulajh Trailer: जान्हवी कपूर की ‘उलझ’ का धमाकेदार ट्रेलर..40 मिलियन व्यूज से ज्यादा…. आपने देखा क्या

विज्ञापन
Pallavi Pandey

लेखक के बारे में

By Pallavi Pandey

Pallavi Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola