स्टार किड्स जिन्होंने झेली ऑडिशन में असफलता, अनन्या पांडे से वरुण धवन तक

Ananya pandey,sharddha kapoor and varun dhawan
स्टार किड्स भी ऑडिशन में असफल हुए, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें बॉलीवुड में सफल बना दिया. जानें उनके संघर्ष और सफलता की कहानियां.
Star kids: बॉलीवुड में सितारों के बच्चे भी कभी-कभी ऑडिशन में असफल हो जाते हैं. अनन्या पांडे, वरुण धवन, और जान्हवी कपूर जैसे स्टार किड्स ने अपने सपनों को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है. उनकी असफलताएं उन्हें और भी मजबूत बनाती हैं. आइए जानते हैं उनके संघर्ष की कहानियां.
अनन्या पांडे से वरुण धवन तक: स्टार किड्स जिन्होंने झेली असफलताएं
वरुण धवन की कहानी

वरुण धवन ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से. लेकिन उन्हें भी असफलता का सामना करना पड़ा था. उन्होंने “धोबी घाट” और “लाइफ ऑफ पाई” के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन सफल नहीं हुए. इसके बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और टीवी ऐड प्रोजेक्ट्स किए, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए.
Also read:वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म का धमाका, शूटिंग के पहले ही शेड्यूल में लगी चोट
जान्हवी कपूर की संघर्ष

जान्हवी कपूर ने भी धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ऑडिशन दिया था. वह एक फिल्म के लिए चुनी नहीं गईं, जिसका निर्देशन करण जौहर कर रहे थे. आज जान्हवी कई प्रोजैक्ट्स में काम कर रही हैं और अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है.
श्रद्धा कपूर का सफर

श्रद्धा कपूर ने 2010 में “टीन पत्ती” से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्होंने संजय लीला भंसाली की एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन सफल नहीं हुईं. इसके बावजूद, उन्होंने अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल की है.
Also read:Stree 2: ट्रेलर लॉन्च हुआ शानदार…मेकर्स ने स्त्री 3 का भी किया जबरदस्त ऐलान
जुनैद खान की कहानी

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने “लाल सिंह चड्ढा” के ऑडिशन में असफलता का सामना किया. लेकिन “महाराज” फिल्म में उनकी भूमिका ने उन्हें पहचान दिलाई. निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जुनैद के टैलेंट को पहचाना और उन्हें “महाराज” में कास्ट किया.
अनन्या पांडे का स्ट्रगल

अनन्या पांडे का पहला बॉलीवुड ऑडिशन “अलादीन” के लिए था, जिसमें उन्हें गाने के लिए कहा गया था. उनकी सिंगिंग की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वह “खो गए हम कहां” में अपनी भूमिका से पहचान बना रही हैं.
इन सभी स्टार किड्स की कहानियां यह साबित करती हैं कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है. फेलियर हमे स्ट्रांग बनाते है और हमे मोटीवेट करते है कि हम अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करते रहे.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




