जाह्नवी कपूर की फिल्म में राम चरण के साथ के ये बड़े कलाकार आयेंगे नजर, शाहरुख से ले चुके हैं पंगा

जाह्नवी कपूर और राम चरण की आने वाली फिल्म आरसी 16 को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है. विजय सेतुपति ने हाल ही में खुलासा किया कि यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है.राम चरण फिल्म के लिए बड़े ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं और इसमें ए.आर. रहमान का म्यूजिक भी शामिल होगा.
maharaja actor vijay setupati : बीते कुछ समय से दर्शकों के बीच राम चरण की आरसी 16 को लेके काफी बज बना हुआ है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ओर राम चरण लीड रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म के एक अहम किरदार में नजर आने वाले साउथ के बड़े एक्टर ने फिल्म की डिटेल्स शेयर की हैं. एक्टर विजय ने एक इंटरव्यू में फिल्म की काफी इनसाइड डिटेल्स शेयर की हैं.
‘महाराजा’ के बाद विजय सेतुपति ने अपनी अगली फिल्म आरसी 16 को लेकर बड़ी बात कही है. इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. विजय सेतुपति ‘महाराजा’ की सक्सेस का जश्न मनाने और अपने फैन्स से मिलने के लिए हैदराबाद पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की. विजय सेतुपति ने बुची बाबू सना के बारे में कहा कि वो उनके राइटिंग को बहुत अच्छे से जानते हैं और वो इस पिक्चर की कहानी से भी वाकिफ हैं.
विजय सेतुपति ने कहा यें फिल्म काफी ईमानदारी से बनाई जा रही है. यह भी कहा कि राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर आरसी 16 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है. उन्होंने आगे बताया कि ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होने वाली है. इसमें विजय सेतुपति भी इंपोर्टेंट रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अगर फिल्म के गानों की बात करें तो इसके गानों को एआर रहमान कंपोज करने वाले हैं.

राम चरण फिल्म के लिये करेंगे ट्रांसफॉर्मेशन?
फिल्म कि कास्ट की बात करें तो आरसी 16 में राम चरण, जान्हवी कपूर और विजय सेतुपति लीड रोल्स में हैं. फिल्म के लिए एक्टर राम चरण जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं. वह फिल्म में बिल्कुल नये अंदाज में नजर आने वाले हैं. राम चरण इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. इसमें करीब दो महीने का समय लगने वाला है. तेलुगु 360 के मुताबिक, राम चरण के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मेकर्स ने बड़ा बजट रखा है.

राम चरण कि अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो फिलहाल ‘गेम चेंजर’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें कियारा दिखाई देंगी. इस बीच जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ उनकी फिल्म ‘देवरा’ की शूटिंग भी कर रही हैं. वो जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ थाईलैंड में एक रोमांटिक सांग शूट करने वाली हैं. मूवी का काफी शूट अभी पूरा होना बाकी है. फिल्म 27 सितंबर को बड़े पर्दे पार आएगी ओर फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आयेंगे. विजय सेतुपति की आखिरी फिल्म ‘महाराजा’ थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉलीवुड की बात करें तो विजय शाहरुख़ के साथ उनकी फिल्म जवान में नजर आये थे, जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था और सीधा शाहरुख से पंगा लिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ + का बिजनेस किया था. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




