बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएंगे ये स्टार्स, एक की ग्लैमरस अदाओं से नहीं हटेगी नजरें
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jun 2024 8:58 AM
साउथ फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है. कई बॉलीवुड स्टार्स हैं, जो बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से धमाल मचाने के बाद साउथ की तरफ अपनी किस्मत आजमां रहे हैं. इसमें सैफ अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर, बॉबी देओल, जेमी लीवर शामिल है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई धमाकेदार फिल्में बनती है, जिसे दर्शक काफी चाव से देखते हैं. हालांकि बी-टाउन के अलावा अब फैंस साउथ मूवीज को भी पसंद करते हैं. साल 2024 में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले हैं.

सैफ अली खान
सैफ अली खान तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ में दिखाई देंगे. इस मूवी में उनका रोल नेगिटिव होगा. फिल्म 27 सितंबर 2024 को बड़े पर्दे पर नजर आएगी.

जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद तेलुगु मूवीज में डेब्यू करने के लिए तैयार है. फिल्म थियेटर्स में 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी. उनके लुक को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

दिशा पटानी
दिशा पटानी की ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने है, एक्ट्रेस अब साउथ मूवीज में अपना लक आजमाने के लिए तैयार है. वह ‘कंगुवा’ में सूर्या के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा, उन्हें तेलुगु फिल्म ‘कल्की 2898 एडी’ में भी देखा जाएगा, जिसमें प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, और अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं.

बॉबी देओल
बॉबी देओल, जो अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, उनकी तमिल सिनेमा में डेब्यू की तैयारी भी है. अभिनेता ‘कंगुवा’ में सूर्या के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे. फिल्म में साल 2024 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Read Also- Bigg Boss OTT 3: क्या जावेद जाफरी बनेंगे अनिल कपूर के शो का हिस्सा, एक्टर ने दिया ये जवाब

शनाया कपूर
शनाया कपूर ने भले ही अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू न किया हो, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है. स्टारकिड मलयालम फिल्म ‘वृषभम’ में नजर आएंगी. इस जहरा एस खान और रोशन मेका मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. मूवी साल 2024 के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

जेमी लीवर
जॉनी लीवर की कॉमेडी की दुनिया दीवानी है. उनका तेलुगु डेब्यू ‘आ ओकट्टी अडक्कु’ होगा. मूवी में उनका क्या लुक होगा, इसको लेकर फिलहाल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










