Bigg Boss OTT 3: क्या जावेद जाफरी बनेंगे अनिल कपूर के शो का हिस्सा, एक्टर ने दिया ये जवाब
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jun 2024 11:02 AM
Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इन-दिनों ट्रेंड में है. जहां सलमान खान को रियालिटी ड्रामा से अनिल कपूर ने रिप्लेस कर दिया है. शो 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. अब खबर आ रही है कि जावेद जाफरी बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ सकते हैं. एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जहां इस बार रियालिटी शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे. बीबी हाउस के नए कंटेस्टेंट को देखने के लिए सभी उत्साहित हैं. पॉपुलर शो 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. बीते दिनों मेकर्स की ओर से धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें बताया गया था कि पिछले सीजन के मुकाबले नया सीजन बिल्कुल अलग होगा. लोगों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा. हाल ही में खबर आई कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी जावेद जाफरी को शो के लिए संपर्क किया गया है.
क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा होंगी जावेद जाफरी
जावेद जाफरी ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा कि “मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं हूं.” जाफरी के शो का हिस्सा बनने से इनकार करने की खबर सुनकर फैंस दुखी हो गए. बता दें कि पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल थीं, जबकि दूसरे सीजन में यूट्यूबर एल्विश यादव ने विजेता की ट्रॉफी लहराई. वह शो के इतिहास में जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री थे.
Read Also- Bigg Boss OTT 3 में इस बार सब बदलेगा… होस्ट अनिल कपूर ने गेम को लेकर दिया बड़ा हिंट, देखें VIDEO
Read Also- Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट
ये स्टार्स बन सकते हैं बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अभिनेता हर्षद चोपड़ा और शहजादा धामी को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए चुना गया है. ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ के विजेता चेष्टा भगत और निखिल मेहता का भी नाम सामने आ रहा है. यही नहीं वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर सोशल मीडिया सेंसेशन विशाल पांडे और चंद्रिका दीक्षित का नाम भी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए तय माना जा रहा है. इसके अलावा अरमान मलिक भी शो में धमाका मचा सकते हैं. हालांकि ऑफिशियल लिस्ट अभी सामने नहींं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










