Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Jun 2024 12:25 PM

विज्ञापन

Shivangi Joshi

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3, 21 जून से शुरू होने वाला है. अगर आप रियालिटी सीरियल के बड़े फैन हैं, जो जियो सिनेमा पर इसे एंजॉय कर सकते हैं. इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने ली है, वह होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. अब शिवांगी जोशी का नाम सामने आ रहा है. एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 हर तरफ चर्चा में है. लोग इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह सबसे अच्छे रियलिटी टीवी शो में से एक है. पहला सीजन जहां दिव्या अग्रवाल ने जीता था, वहीं एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम किया था. अब सीजन 3, 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा. हालांकि रियालिटी शो में इस बार सलमान खान होस्ट के तौर पर नहीं दिखेंगे. जी हां अनिल कपूर ने उन्हें रिप्लेस किया है. इस बार अनिल कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे. उनका धमाकेदार प्रोमो आउट हो गया है. शो में भाग लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं. अब इसमें शिवांगी जोशी का नाम भी जुड़ गया है.


ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस ओटीटी 3 का बन सकते हैं हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशला दत्त, भाव्या गांधी, उशमे चक्रवर्ती, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, शीजान खान, अनुषा दांडेकर, हर्षद चोपड़ा जैसे स्टार्स को रियालिटी शो में भाग लेने का ऑफर मिला है. लेकिन मेकर्स की ओर अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है. अनुषा ने हाल ही में शो के लिए संपर्क किए जाने से इनकार किया और इसे फर्जी खबर बताया.

Also Read-Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म… इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया गेम, कंटेस्टेंट की लड़ाई आपको करेगी एंटरटेन

Also Read- Bigg Boss OTT 3 इस दिन से हो रहा शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे रियलिटी शो

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आउट, सलमान खान नहीं, बल्कि यह स्टार इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की लगाएगा क्लास


क्या शिवांगी जोड़ी बिग बॉस ओटीटी 3 में लेंगी हिस्सा
बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार शिवांगी जोशी का नाम भी सामने आया था. अब अभिनेत्री ने इसपर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस को हाल ही में एक इवेंट में देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी से बात की. उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें रियलिटी टीवी शो के लिए अप्रोच किया गया है. शिवांगी ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन अपनी हरकतों से बता दिया कि वह शो नहीं कर रही हैं.

अनिल कपूर ने होस्टिंग को लेकर कही थी ये बात
अनिल कपूर ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में होस्ट के रूप में शामिल होने को लेकर अपना उत्साह शेयर किया था. उन्होंने कहा कि वह और बिग बॉस ओटीटी एक ड्रीम टीम हैं. उन्होंने कहा, “हम दोनों दिल से जवान हैं. लोग अक्सर कहते हैं – मजाक में – कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस सचमुच एवरग्रीन है.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम शहजादा धामी क्या प्रतीक्षा होनमुखे को कर रहे हैं डेट, एक्टर बोले- हमारा बॉन्ड काफी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola