Bigg Boss OTT 2: कौन हैं फलक नाज? तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में आई थी चर्चा में, बोली- मुझे किसी चीज का डर...
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jun 2023 6:44 AM
फलक नाज ने अपने एक्टिंग की शुरुआत कॉमेडी सीरीज़ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक कैमियो के साथ की. 2011 से 2012 तक, उन्होंने देवों के देव … महादेव में लक्ष्मी और सीता की भूमिका निभाई.
Falaq Naaz in Bigg Boss OTT 2: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उनके भाई को जमानत मिल गई है और वो इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे है. फलक नाज ने अपने भाई को बेगुनााह को बताया था और उसके सपोर्ट में खड़ी थी. फलक, सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री ले चुकी है. चलिए आपको बताते है फलक नाज के बारे में.
फलक नाज ने अपने एक्टिंग की शुरुआत कॉमेडी सीरीज़ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक कैमियो के साथ की. 2011 से 2012 तक, उन्होंने देवों के देव … महादेव में लक्ष्मी और सीता की भूमिका निभाई. लेकिन, 2013 से 2017 तक ससुराल सिमर का में जाह्नवी भारद्वाज के रूप में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की. इसके अलावा उन्होंने फलक देवों के देव महादेव, ससुराल सिमर का, सिया के राम लव-कुश, महाकाली- अंत ही आरंभ है, राधा-कृष्ण और विष या अमृत शोज में नजर आ चुकी है.
https://www.instagram.com/p/Cs0neymMi0J/?hl=en
फलक नाज ने News18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में कई बातें बताई. उनसे पूछा गया तुनिशा शर्मा की दुखद मौत और आपके भाई शीजान खान की गिरफ्तारी के बाद यह एक कठिन वर्ष रहा है. क्या आपको लगता है कि अब जब आप बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनेंगे तो व्यक्तिगत मामलों को लोगों की नज़रों से दूर रखना मुश्किल होगा? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, गार्ड वो करता है जिसको कोई डर हो. जब कुछ किया ही नहीं वैसा तो गार्ड क्यों करना है.
https://www.instagram.com/p/CssdhbjtARA/?hl=en
फलक नाज ने आगे कहा कि, शो का जब कॉन्सेप्ट पता है तो क्यों छुपाऊ. मुझे लगता है कि लोग शो में तभी आते हैं जब वे वास्तव में इसके लिए तैयार होते हैं. मुझे किसी चीज का डर नहीं है. मैं श्योर हूं लोग मुझे बहुत प्यार देने वाले है. बाकी इज्जत देना तो ऊपर वाले के हाथ में है. बता दें कि फलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










