Bigg Boss OTT 2: बिहार की बेटी मनीषा रानी को कैसा पति चाहिए? फरमाइश सुनकर हो जाएंगे हैरान, आप भी जान लीजिए
manisha rani
बिहार की बेटी मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही है. मनीषा के रील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते है. इस बीच उनका एक फनी वीडियो सामने आया है, जिसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है.
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खबरों में बना हुआ है. शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा और खूब सारा हंगामा हर दिन दर्शकों को देखने मिल रहा है. चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्न लोगों को काफी पसन्द आ रहा है. सलमान खान का शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है. शो में जहां हर कंटेस्टेंट दर्शकों का प्यार और सपोर्ट पाने के लिए बेकरार है. दूसरी तरफ बिहार की बेटी मनीषा रानी ने दर्शकों को दिल जीत लिया है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.
मनीषा रानी को कैसा पति चाहिए?
बिहार की बेटी मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही है. मनीषा के रील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते है. इस बीच उनका एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें वो बता रही है कि उन्हें कैसा पति चाहिए. वीडियो में मनीषा कहती है, हैंडसम, लम्बा, गोरा, करोड़पति, जोरू का गुलाम टाइप का, जो मेरा पूरा खर्चा उठाए, मेरा पूरा नखरा उठाए, जो मेरा दिवाना हो, दुनिया से अनजाना हो. आगे वो कहती है, जो मेरे लिए कुछ भी कर जाए, किसी से भी लड़ जाए, आईफोन का नया वर्जन जब भी लॉन्च हो, बिना बोले मेरे हाथ में रखा जाए.
https://www.instagram.com/p/CuUs684LM9-/?hl=en
यूजर्स के कमेंट
मनीषा रानी की फरमाइश यहां नहीं रूकती. वो कहती है, साल में चार बार विदेश घुमाने ले जाए. उसकी सेवा में दस नौकर हो. वैसे उनकी लिस्ट काफी लंबी है. इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, वह बहुत फनी है. वह शहनाज़ और अर्चना से अलग है और बेहतर है. एक यूजर ने लिखा, हमको माफ करो मैडम. एक यूजर ने लिखा, क्या मस्त फनी वीडियो है. कई यूजर्स इसपर हंसने वाला इमोजी बना रहे है.
जानें मनीषा के बारे में
मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोवर्स है. वो बिहार के मुंगर की रहने वाली हैं और उसकी पढ़ाई वहीं से हुई है. उन्होंने आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में ग्रेजुशन किया है. उनके रील्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते है. मनीषा की जिद ने उसे कपिल शर्मा शो तक पहुंचा दिया. इस शो में उसने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम कियावर्ष 2023 में एक माह पूर्व दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड में भाग लेने के लिए आमंत्रण मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










