ePaper

Bigg Boss 19 के शूटिंग सेट पर लौटे सलमान खान, इंटरनेशनल लेवल पर तहलका मचाएंगे 'द अंडरटेकर' और 'माइक टायसन'?

Updated at : 23 Aug 2025 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस बार ग्रैंड लेवल पर वापसी कर रहा है. सलमान खान ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और 24 अगस्त को इसकी धमाकेदार शुरुआत होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में WWE के फेमस रेसलर की एंट्री होने वाली है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त फैंस का उत्साह चरम पर है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर इस शो की मेजबानी कर रहे हैं. 22 अगस्त को सलमान ने ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग भी शुरू कर दी है. इस सलमान को ऑल-ब्लैक आउटफिट में कैमरे के सामने पोज देते हुए देखा गया. शो का धमाकेदार आगाज कल यानी 24 अगस्त को होगा. लेकिन इस बार सबसे बड़ी चर्चा घरवालों के झगड़ों से ज्यादा उन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स आइकॉन की हो रही है, जो इस शो में एंट्री ले सकते हैं.

अंडरटेकर की वाइल्ड कार्ड एंट्री?

शो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि WWE के मशहूर रेसलर मार्क कैलावे यानी ‘द अंडरटेकर’ बिग बॉस 19 में नवंबर में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं. अगर ये फाइनल हो गया तो वो एक हफ्ते के लिए शो का हिस्सा होंगे. साथ ही वह बिग बॉस इतिहास के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट बन सकते हैं, जो द ग्रेट खली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खली ने बिग बॉस 4 में 50 लाख रुपये एक हफ्ते के लिए वसूला था. ‘द अंडरटेकर’ का नाम सुनते ही दर्शक और भी ज्यादा एक्साइटेड हो चुके है. 

माइक टायसन भी घर में एंट्री करेंगे?

दूसरी तरफ, बॉक्सिंग वर्ल्ड के दिग्गज माइक टायसन भी बिग बॉस में मेहमान बनकर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की अनुसार, माइक 7 से 10 दिन तक अक्टूबर के समय घर में रह सकते हैं. उनकी मौजूदगी शो की इंटरनेशनल पहचान को और भी बड़ा बना सकती है. इसके अलावा शो में कई नए चेहरे एंट्री ले रहे हैं, जिनमें कुनिक्का सदानंद, अमाल मलिक, नतालिया जानोशेक, नीलम गिरी, प्रणीत मोरे, बसीर अली, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना शामिल हैं. हालांकि अभी तक शो के मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस पहले ही इन खबरों से बेहद एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 First Contestant: ग्रैंड प्रीमियर से पहले शो का पहला कंटेस्टेंट आया सामने, सलमान ने दिया इंट्रोडक्शन, फैंस में मची हलचल

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 House Tour: सलमान खान का बिग बॉस 19 हाउस बना जंगल का कैबिन, पहला वीडियो आया सामने

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola