Bigg Boss 19 First Contestant: ग्रैंड प्रीमियर से पहले शो का पहला कंटेस्टेंट आया सामने, सलमान ने दिया इंट्रोडक्शन, फैंस में मची हलचल

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 19 First Contestant

सलमान खान ने दिखाई पहले कंटेस्टेंट की झलक, तसवीर- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 First Contestant: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा. सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट की झलक दिखी है. अब ये कंटेस्टेंट कौन है, आपको बताते हैं. शो आप जियो हॉटस्टार और कलर्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 19 First Contestant: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. फैंस शो को देखने के लिए काफी उत्साहित है. शो के ग्रैंड प्रीमियर में सिर्फ एक ही दिन बचा हुआ है. ऐसे में सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 ट्रेंड कर रहा है. सलमान की एंट्री और नए घर की झलक ने दर्शकों की बेसब्री और बढ़ा दी है. अब सबकी नजरें शो के धमाकेदार प्रीमियर पर टिकी हैं. मेकर्स ने घर की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश कर दी है. घर के अंदर का टूर भी मेकर्स ने फैंस को करवाया है. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पहले कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई है.

पहले कंटेस्टेंट की झलक आई सामने

कलर्स टीवी ने सलमान खान का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सलमान कहते हैं, “अच्छा, इतनी जल्दी है जाने की कंटेस्टेंट्स कौन होंगे. इतनी जल्दी इतने सारे लाइक्स, चलो एक कंटेस्टेंट को रिवील कर ही देता हूं.” इसके बाद वीडियो में रेड कलर का ब्लेजर पहने एक कंटेस्टेंट दिखता है जो स्टाइलिश अंदाज में डांस मूव्स करता है. हालांकि वीडियो में उसका चेहरा नहीं दिखा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शख्स और कोई नहीं बल्कि आवेज दरबार हैं. आवेज एक लोकप्रिय सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर है. वह अपने डांस वीडियो को लेकर काफी पॉपुलर है. वह एक्ट्रेस गौहर खान के देवर हैं.

कब से शुरू होगा बिग बॉस 19?

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट की लिस्ट मेकर्स धीरे-धीरे रिवील कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मशहूर इन्फ्लुएंसर नागमा मिराजकर शो का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई है. सलमान खान के शो का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को ह. शो को दर्शक कलर्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सबसे पहले रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा, उसके बाद कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे आएगा.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 House Tour: सलमान खान का बिग बॉस 19 हाउस बना जंगल का कैबिन, पहला वीडियो आया सामने

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola