Bigg Boss 19 में भाग लेने के लिए इन 9 सेलेब्स को मेकर्स ने किया अप्रोच, जानें नाम
Published by : Ashish Lata Updated At : 31 May 2025 6:06 PM
Bigg Boss 19 premire
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि इस बार पॉपुलर रियालिटी शो जुलाई में ही ऑनएयर होगा. मेकर्स अभी से ही कंटेस्टेंट को अप्रोच कर रहे हैं. आइये जानते हैं किन स्टार्स की भाग लेने की अफवाह है.
Bigg Boss 19: बिग बॉस सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है, जो दशकों को एंटरटेन करने में कामयाब रहा है. अब जल्द ही बिग बॉस 19 शुरू होने वाला है. जिसे सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे. नए सीजन को लेकर फैंस सुपरएक्साइटेड हैं और शो को लेकर छोटी से छोटी अपडेट्स जानना पसंद करते हैं. मेकर्स ने रियालिटी शो को हिट बनाने के लिए बड़े बड़े सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है.
राम कपूर और गौतमी कपूर
टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर को बिग बॉस 19 में भाग लेने के लिए निर्माताओं ने संपर्क किया है. हालांकि कपल शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
डेजी शाह
सलमान खान की जय हो को-स्टार डेजी शाह भी बिग बॉस सीजन 19 में एंट्री कर सकती हैं. हालांकि इसपर भी कुछ ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.
शरद मल्होत्रा
लोकप्रिय टेलीविजन स्टार शरद मल्होत्रा को भी बिग बॉस 19 के मेकर्स की ओर से अप्रोच किया गया है. एक्टर ‘नागिन’, ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’, ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’, ‘कसम तेरे प्यार की’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं.
अरिशफा खान
पॉपुलर यूट्यूबर अरिशफा खान सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में भाग ले सकती हैं. निर्माताओं ने कथित तौर पर उन्हें शो का ऑफर दिया है. हालांकि अभी तक उनके भागीदारी की पुष्टि नहीं हुई है.
नील मोटवानी
ये है मोहब्बतें स्टार नील मोटवानी भी सलमान खान के बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं. उन्हें ‘वारिस’, ‘बहू हमारी रजनी कांत’ जैसे शोज में देखा गया है.
खुशी दुबे
जादू तेरी नजर स्टार खुशी दुबे का नाम भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बिग बॉस 19 का हिस्सा होंगी और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस ने मेकर्स की ओर से अप्रोच किए जाने को कंफर्म किया.
शशांक व्यास
‘बालिका वधू’, ‘जाना ना दिल से दूर’ और ‘रूप-मर्द का नया स्वरूप’ में नजर आ चुके शशांक व्यास को बिग बॉस 19 में आने का प्रस्ताव मिला है. हालांकि, शशांक ने अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है.
मून बनर्जी
अभिनेत्री मून बनर्जी ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘एक था राजा एक थी रानी’ और ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ जैसे शो में अपनी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. उन्हें भी बिग बॉस 19 में आने का ऑफर मिला है.
यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










