Bigg Boss 19 के घर में फूट-फूटकर रोई ये कंटेस्टेंट, कहा- मेरे पिता मुझे पीटते थे, जानें कौन है वो

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Sep 2025 2:07 PM

विज्ञापन

तान्या मित्तल कुणिका लड़ाई फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर एक बार फिर झगड़े का मैदान बन गया. जब कुनिका ने गुस्से में आकर तान्या मित्तल की मां पर कमेंट किया. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें बेसिक मैनर नहीं सिखाया है. यह बात सुनकर वह फूट फूटकर रोने लगती है, फिर अपने पास्ट की एक दुखी कहानी सुनाती है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इसमें हर रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां बीते दिनों किचन के काम को लेकर तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच तीखी झड़प हो गई. लड़ाई तब शुरू हुआ, जब तान्या को भिंडी काटते समय एक कीड़ा मिला और वह चिल्ला उठी. इससे कुनिका ने उसे ताना मारते हुए कहा, “थोड़ा और रसोई में रहोगी तो बहुत कुछ सीखोगी.”

कुनिका और तान्या में हुई लड़ाई

बिग बॉस 19 के घर में तान्या ने तुरंत पलटवार करते हुए कुनिका पर सवाल उठाया और कहा, “आपका सारा महिला सशक्तिकरण रसोई से क्यों चालू होता है भाई?” बहस तब और बढ़ गई जब कुनिका ने तान्या पर दूसरों को नीचा दिखाने का आरोप लगाया. जिस पर तान्या ने चेतावनी के साथ जवाब दिया: “नॉमिनेशन आने दो फिर आपको बताती हूं तबियत से.”

कुनिका ने तान्या पर किया पर्सनल अटैक

बात तब बिगड़ गई, जब कुनिका ने तान्या पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहा, “तुम्हारी मां ने तुम्हें ठीक संस्कार नहीं दिए..उन्होंने बेसिक मैनर भी नहीं सिखाया.” यह बात सुनकर तान्या फूट फूटकर रोने लगी और बोलीं, “मेरी मां ही सब कुछ हैं. मेरी मां मेरा भगवान है, वह पर्सनल रूप में घरवालों को नहीं ला सकती हैं. मैं बहुत मुश्किल से यहां तक पहुंची हूं.”

तान्या को पीटते थे उसके पापा

तान्या के सपोर्ट में पूरे घरवाले आ गए. गौरव ने कहा कि आप किसी लड़ाई में घरवालों को नहीं ला सकती हैं. तान्या ने फिर अपने दिल दहला देने वाले पास्ट का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मेरे पिता मुझे पीटते थे और मेरी मां मुझे बचाती थीं. बहुत मुश्किल से बिजनेस शुरू किया है मैंने, परमिशन मिली साड़ी पहनने की, बाहर निकालने की. मैं 19 साल की थी, जब मेरी शादी होने वाली थी.”

यह भी पढ़ें- Rise And Fall में इग्नोर होने पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के पवन सिंह, कहा- ‘मैं 30 सेकंड चुप रहकर टीवी पर दिखूंगा’

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola