Bigg Boss 19: सलमान खान ने बिग बॉस 19 को लेकर खोले राज, बोले- नए सीजन के लिए एक्साइटेड हूं

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan on bigg boss 19 theme

Salman Khan on bigg boss 19 theme

Bigg Boss 19: सलमान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस 19 इन-दिनों ट्रेंड में है. शो को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है. इस बार के थीम में कुछ पॉलिटिक्स टच होगा. अब सलमान खान ने खुद शो में आने वाले ट्विस्ट को लेकर बात की.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 इस समय चर्चा में है. शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है और दर्शक थीम से लेकर कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो 24 अगस्त से शुरू होने वाला है. इस बार का सीजन काफी अलग होने वाला है. हाल ही में आए टीजर में भाईजान को एक राजनेता के रूप में दिखाया गया. उन्होंने ‘सरकार’ में बदलाव की बात कही. एक्टर ने बताया कि इस बार घरवालों का राज चलेगा.

बिग बॉस 19 के थीम को लेकर क्या बोले सलमान खान

सलमान खान ने अब बिग बॉस 19 और इसके थीम के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से बिग बॉस का हिस्सा रहा हूं और जैसा कि हम सभी जानते हैं, खेल हर साल बदलता है और यह घरवालों की सरकार है. जब बहुत सारे लोग आपस में उलझने लगते हैं, तो हालात बिगड़ जाते हैं. तभी दरारें पड़ने लगती हैं और घर लड़ाई के मैदान में बदल जाता है.” सलमान खान ने कहा कि इतने सालों तक शो को होस्ट करने के बावजूद वह भी नए सीजन के लिए उनते ही एक्साइटेड हैं, जितना हर कोई इसे देखने के लिए है.

बिग बॉस 19 के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान कथित तौर पर प्रीमियर एपिसोड के दौरान प्रतियोगियों को दो टीमों में बांट देंगे. वे हर हफ्ते अपनी टीम से एक सदस्य को नेता (कैप्टन) के पद के लिए नॉमिनेट करेंगे. फिर, मतदान प्रक्रिया होगी और चुने गए प्रतियोगी उस हफ्ते के लिए ‘सरकार’ का गठन करेंगे. निर्माताओं ने अपूर्व मुखीजा, पूरव झा, रति पांडे, हुनर हाली, अपूर्व मुखीजा, मल्लिका शेरावत, मीनाक्षी शेषाद्रि, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले, ममता कुलकर्णी, तनुश्री दत्ता, श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर जैसे स्टार्स को अप्रोच किया है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरिया के बच्चों को जब टीचर ने खिखाया ये खतरनाक भोजपुरी, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola