Bigg Boss 19 में हुई गौरव तनेजा की एंट्री? फ्लाइंग बीस्ट ने खुद तोड़ी चुप्पी, कहा- हां मैं जा…

Updated:
विज्ञापन
Gaurav Taneja on Bigg Boss 19

Gaurav Taneja on Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में गौरव तनेजा की एंट्री की खबरों पर खुद फ्लाइंग बीस्ट ने जवाब दिया है. ऐसे में जानिए क्या बोले यूट्यूबर, क्या सच में जा रहे हैं सलमान खान के शो में?

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर तब से जब यह खबर आई कि मशहूर यूट्यूबर और फिटनेस व्लॉगर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट को शो के लिए अप्रोच किया गया है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि क्या वाकई गौरव इस बार सलमान खान के रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं? अब इस सवाल का जवाब खुद एक वीडियो के माध्यम से दिया है.

यहां देखें वीडियो-

“नहीं जा रहा बिग बॉस 19”

बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव तनेजा खुद इस अफवाह पर रिएक्ट करते दिख रहे हैं. वीडियो में गौरव कहते हैं, “लोग मुझे बहुत मैसेज कर रहे हैं कि क्या आप बिग बॉस 19 में जा रहे हो? तो हां… मैं जा रहा हूं… अरे भाई, नहीं जा रहा!”

गौरव तनेजा ने आगे बताया कि उन्हें पहले भी कई बार बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है. उन्होंने कहा, “पिछले चार-पांच साल से मेरी एंडमॉल (प्रोडक्शन कंपनी) के साथ मीटिंग्स हो चुकी हैं, लेकिन मेरा शेड्यूल ऐसा है कि मुझे नहीं लगता मैं शो के दौरान उसे फॉलो कर पाऊंगा. मेरे लिए मेरी लाइफस्टाइल और रूटीन बहुत जरूरी है.”

“सोशल मीडिया पर कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता”

गौरव ने साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को लेकर 100% दावा नहीं किया जा सकता क्योंकि कल को कोई ट्रोल न कर दे. इसलिए वो कभी ये नहीं कहेंगे कि वो कभी भी बिग बॉस में नहीं जाएंगे, लेकिन इस बार नहीं जा रहे.

यह भी पढ़े: Kingdom Trailer X Review: विजय देवरकोंडा अंडरकवर एजेंट बन ‘किंगडम’ में मचाएंगे धमाल, ट्रेलर ने एक्स पर मचाई सनसनी, जानें हिट या फ्लॉप?

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola