Anupama: गौतम ने बदला ज्वेलरी बॉक्स, घर में रची बड़ी साजिश

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Feb 2026 11:01 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग कहता है कि उन्होंने कभी नकली हीरे नहीं बेचे और भरोसे की यही पूंजी उनकी असली ताकत है. गौतम, माही की मदद से ज्वेलरी बॉक्स बदलने की साजिश रचता है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रविंदर जब अपने दर्द की बात दोस्तों से शेयर करते हैं तो हसमुख कहते हैं कि सच्चे दोस्त वही होते हैं जो दुख बांटते हैं. इसी बीच धीरज अपने अकेलेपन का जिक्र करते हैं और बताते हैं कि उनकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके बच्चे भी नहीं हैं. इस पर रविंदर कहते हैं कि शायद अच्छा ही है कि उनके बच्चे नहीं हैं. अनुपमा समझाती हैं कि बच्चे होना जरूरी है, मगर जब वे अपने पैरों पर खड़े हो जाएं तो माता-पिता को उन्हें खुलकर जीने देना चाहिए. धीरज भावुक होकर कहते हैं कि जब अनुपमा बोलती हैं तो लगता है जैसे मां समझा रही हो.

अनु को आएगी अनुज की याद

रविंदर को अनुपमा कुछ कविता सुनाती है. जब रविंदर पूछते हैं कि उन्होंने कविता कहां से सीखी, तो अनुपमा को अनुज की याद आ जाती है. वह कहती हैं कि उसे आज भी अनुज का इंतजार है. दूसरी ओर पराग अपने बच्चों और टीम से प्रेजेंटेशन की तैयारी के बारे में पूछते हैं. पराग कहता है कि उन्होंने कभी नकली हीरे नहीं बेचे और भरोसे की यही पूंजी उनकी असली ताकत है. गौतम, माही की मदद से ज्वेलरी बॉक्स बदलने की साजिश रचता है. राही को शक होता है और वह कमरे की ओर बढ़ती है, मगर माही उसे बहाने से रोक लेती है. मौका मिलते ही गौतम तिजोरी खोलकर असली गहनों की जगह कुछ और रख देता है.

अर्जुन और टीना से मिलेगी अनुपमा

किंजल, पाखी से पूछती है कि क्या दिवाकर पैसे लेकर भाग गया, तो पाखी भड़क उठती है. वह कहती है कि दिवाकर व्यस्त होगा और कॉल बैक करेगा. राही को जब रविंदर की पीड़ा का सच पता चलता है तो उसे एहसास होता है कि उसने पहले अनुपमा को गलत समझा. अनुपमा बताती हैं कि रविंदर के बेटे अमीर हैं, फिर भी अपने पिता का अपमान करते हैं और हाथ तक उठा देते हैं. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, हसमुख, नासिर और धीरज के साथ अर्जुन के घर चुपके से पहुंचती हैं. अर्जुन और टीना, अनु और हसमुख से उनकी पहचान के बारे में पूछते हैं. अनु कहती है कि वे दुबई से मनप्रीत के सबसे अमीर रिश्तेदार हैं, जिससे अर्जुन और टीना हैरान रह जाते हैं.

यह भी पढ़ेंरविंदर की दर्दभरी कहानी से हिला परिवार, अनुपमा ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola