Bigg Boss 19 में क्या दिव्यांका त्रिपाठी लेंगी एंट्री, एक्ट्रेस बोली- हर साल ऐसी खबरें फैलाते हैं

Updated:
विज्ञापन
Divyanka Tripathi on Bigg Boss 19

Divyanka Tripathi on Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है. रियलिटी सीरीज 24 अगस्त से लाइव होगी. फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि कौन से स्टार्स नए सीजन में भाग लेंगे. दिव्यांका त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है. अब एक्ट्रेस ने सच्चाई बताई है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. फैंस नए सीजन को लेकर सुपरएक्साइटेड हैं. सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो 24 अगस्त से कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगा. हर दिन कई स्टार्स के नाम सामने आते हैं, जिन्हें अप्रोच किया जा रहा है. हालांकि कौन घर के अंदर एंटर करेगा, इसपर तो प्रीमियर के दिन ही मुहर लगेगी. अब दिव्यांका त्रिपाठी के नाम पर भी चर्चा है.

क्या बिग बॉस 19 में एंट्री लेगी दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यंका त्रिपाठी ने टेली चक्कर संग बात करते हुए यह स्पष्ट किया है कि वह बिग बॉस 19 में भाग नहीं लेंगी. एक्ट्रेस ने इन रिपोर्ट्स को “फर्जी” कहा और बताया कि “वे हर साल ऐसी खबरें फैलाते हैं.” बुधवार को खबर आई कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा, जो पहले रोमांटिक रिलेशनशिप में थे, को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है. वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक्टर्स के भाग लेने की संभावना है.

बिग बॉस 19 में कौन-कौन हिस्सा ले रहा है?

बिग बॉस 19 में कौन से कंटेस्टेंट्स भाग लेंगे, इसको जानने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं. मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अब तक लगभग 45 स्टार्स से संपर्क किया जा चुका है. फैन पेज बिग बॉस ताजा खबर के अनुसार, इस सीजन में रति पांडे (मिले जब हम तुम), हुनर हाली, अपूर्व मुखीजा (उर्फ द रिबेल किड), मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले और भाविका शर्मा भाग ले सकते हैं. कथित तौर पर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पूर्व कलाकार शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री को भी बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है. रैपर रफ़्तार के भी शो में शामिल होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola