Bigg Boss 19: अरशद वारसी ने अक्षय कुमार संग शो होस्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- घरवालों के लिए मुसीबत दोगुनी हो जाएगी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Sep 2025 2:41 PM
अक्षय कुमार और अरशद वारसी करेंगे 'बिग बॉस 19' होस्ट. Photo Source: Instagram
Bigg Boss 19 में वीकेंड का वार और भी खास होगा. क्योंकि इस बार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मिलकर शो को देंगे ‘जॉली एलएलबी’ वाला ट्विस्ट. इस बीच अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने शो होस्ट करने को लेकर बात की है.
Bigg Boss 19: आगामी वीकेंड का वार अब पहले से भी ज्यादा मनोरंजक होने वाला है. इसकी वजह है ‘जॉली एलएलबी 3’ की टीम का बिग बॉस मंच पर आना. अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला, ये तीनों मिलकर बिग बॉस मंच को एक कचहरी में बदल देंगे.
इस बीच अरशद वारसी ने अक्षय कुमार संग शो होस्ट करने पर बात की. साथ ही अक्षय कुमार ने भी बिग बॉस 19 का मंच संभालने पर काफी कुछ कहा. आइए बताते हैं सबकुछ.
क्या बोले अक्षय कुमार और अरशद वारसी?
बिग बॉस 19 के घर में होस्ट के रूप में कदम रखने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “बिग बॉस में आना हमेशा खास लगता है, लेकिन इस बार यह और भी मजेदार होने वाला है क्योंकि मैं शो को होस्ट भी करूंगा. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अनुशासन और एकाग्रता आपको आगे ले जाती है, लेकिन इस तरह के घर में, आपको बुद्धि, हास्य और अराजकता के बीच डटे रहने की क्षमता की भी आवश्यकता होती है.”
वहीं, इतने सालों बाद बिग बॉस 19 में अपनी मस्ती का अंदाज लाने पर, अरशद वारसी ने कहा, “2006 वो साल था जब मैंने बिग बॉस होस्ट किया था और मैं 19 साल बाद अक्षय के साथ शो होस्ट करने जा रहा हूं. यह पुरानी यादें ताजा करने वाला और यादगार अनुभव है. मेरे लिए बिग बॉस का मजा यही है कि हमें कुछ नयापन लाने की जरूरत नहीं पड़ती, घरवाले खुद ही सब कुछ कर लेते हैं. एक पल वे सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, अगले ही पल वे तलाक के लिए तैयार हो जाते हैं. मुझे यह अप्रत्याशितता बहुत पसंद है.”
अक्षय के साथ शो होस्ट करने पर अरशद का रिएक्शन
उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह हंगामा देखने में मजा आता है, लेकिन इस बार 19 साल बाद अक्षय के साथ होस्ट बनकर, मुझे लगता है कि हम इसका और भी ज्यादा आनंद लेंगे. उनका सीधा-सादा होना और मेरा मजाक उड़ाने का अपना तरीका है. साथ मिलकर, घरवालों के लिए मुसीबत दोगुनी हो जाएगी, क्योंकि जब हम साथ आते हैं, तो चीजें कभी भी ज्यादा गंभीर नहीं रह पातीं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










