Pavitra Punia: बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया ने बॉयफ्रेंड संग कर ली सगाई, इंटरनेट पर वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

Edited by Shreya Sharma
Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया ने की सगाई

Pavitra Punia: टीवी और बिग बॉस 14 की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने मुंबई के बिजनेसमैन के साथ सगाई कर ली है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की है. हालांकि उन्होंने अपने मंगेतर के चहेरे और नाम का खुलासा अभी नहीं किया है.

विज्ञापन

Pavitra Punia: टीवी और बिग बॉस 14 की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया इन दिनों खूब सुर्खियों में है. पवित्रा ने अपनी नई जिंदगी शुरू की है, जिसमें उन्होंने मुंबई के एक बिजनेसमैन के साथ सगाई कर ली है. यह खबर उनके फैन्स के लिए बहुत हैरान कर देने वाला है क्योंकि कुछ ही महीने पहले उनका अभिनेता ईजाज खान से ब्रेकअप हुआ था. पवित्रा ने अपनी सगाई बहुत निजी रखी थी, जिसमें सिर्फ उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. 

पवित्रा पुनिया ने की सगाई

पवित्रा ने अपनी सगाई के कुछ पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में पवित्रा बीच के किनारे अपने होने वाले मंगेतर के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने लाल बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है, जबकि उनके मंगेतर ने सफेद शर्ट और काले पैंट में अपनी स्टाइल दिखाई. दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं, जिससे यह पल उनके लिए बेहद खास बन गया था. हालांकि पवित्रा ने अपने मंगेतर का नाम पब्लिक नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं. 

ईजाज खान संग 3 साल का था रिश्ता

बता दें, पवित्रा और ईजाज खान की कहानी ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी. बिग बॉस 14 के घर में दोनों की नजदीकियां देखने को मिली और जल्दी ही दोनों शो के सबसे पॉपुलर कपल बन गए थे. इसके बाद लगभग तीन साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. सोशल मीडिया पर वह अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करते थे और एक-दूसरे को “सोलमेट” कहते थे. हालांकि, इस साल की शुरुआत में दोनों अलग हो गए. ब्रेकअप के बाद पवित्रा ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वह अब शांति और खुद की खुशी पर ध्यान दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: Rishabh Tandon Death: असरानी के निधन के बाद संगीत जगत में पसरा मातम, हार्ट अटैक आने से सिंगर ऋषभ टंडन का हुआ निधन

ये भी पढ़ें: Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: हॉरर या रोमांस, ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लगेगा झटका

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola