Bhojpuri Song: विदेशी गर्लफ्रेंड को बिहार में लिट्टी-चोखा खिलाएंगे रितेश पांडे, ‘लंदन वाली लिट्टी चोखा’ गाने ने मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
London Wali Litti Chokha

लंदन वाली लिट्टी चोखा फोटो- यूट्यूब

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया सॉन्ग लंदन वाली लिट्टी चोखा” रिलीज हो गया है. इसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को बिहार का लिट्टी-चोखा खिलाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

विज्ञापन

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया धमाकेदार गाना “लंदन वाली लिट्टी चोखा” रिलीज हुआ है. लोकप्रिय सिंगर रितेश पांडेय ने इसे अपनी शानदार आवाज से सजाया है. दर्शकों को इसमें देसी स्टाइल, रोमांस और भरपूर मनोरंजन का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है.

लंदन वाली लिट्टी चोखा सॉन्ग हुआ वायरल

गाने के बोल हैं, ”पिज्जा, बर्गर खिलाकर तू लंदन में, बांध ले लू प्रेमवा के बंधन में…हमरो के देदअ तनी सेवा के मौका… कबो बिहार आवा मैडम, खिआईब तोरा लिट्टी-चोखा.” रितेश पांडेय वीडियो में काफी डैशिंग लग रहे हैं. उन्होंने ब्लैक टीशर्ट-जींस के साथ येलो जैकेन पहन रखा है. वहीं उनके आसपास विदेशी लड़कियां दिख रही है. बैकग्राउंड में बड़े-बड़े बिल्डिंग है और कुछ विदेशी लोग चल रहे हैं. सॉन्ग को पूरे विदेशी कल्चर में शूट किया गया है.

लंदन वाली लिट्टी चोखा सॉन्ग के बारे में

गाने का कॉन्सेप्ट पूरी तरह भोजपुरी मिट्टी और बिहारी स्वाद से जुड़ा हुआ है. “लंदन वाली लिट्टी चोखा” में देसी तड़के के साथ मॉडर्न अंदाज को जोड़ा गया है. गाने के बोल पूजा द्विवेदी ने लिखे हैं. वहीं गौरव रौशन का संगीत इस ट्रैक को और भी ज्यादा एनर्जेटिक बनाता है. वीडियो में रितेश पांडेय का स्टाइल और एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने की कोरियोग्राफी परसुन यादव ने की है, जिसमें देसी डांस मूव्स और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है. वीडियो की रंगीन प्रस्तुति और शानदार लोकेशन इसे और खास बनाती है. पोस्टर डिजाइन धर्मेंद्र कुमार ने तैयार किया है, जो रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया था. गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े म्यूजिक लेबल यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola