Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के नए गाने ‘मरद संस्कारी’ ने उड़ाए फैंस के होश, लाल साड़ी में छाईं तोशी द्विवेदी
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jan 2026 1:29 PM
शिवानी सिंह का नया गाना 'मरद संस्कारी', फोटो- इंस्टाग्राम
Shivani Singh New Bhojpuri Song Marad Sanskari: शिवानी सिंह का नया गाना 'मरद संस्कारी' रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया. गाने का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने अपना जादू चलाया है.
Shivani Singh New Bhojpuri Song Marad Sanskari: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘मरद संस्कारी’ इंटरनेट पर आ चुका है. सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. म्यूजिक वीडियो में शिल्पी के साथ तोशी द्विवेदी और राजा नजर आए हैं. ये गाना आईवीआई यशी म्यूजिक हिट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. वीडियो में तोशी लाल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है. सॉन्ग पर यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं.
शिवानी सिंह का नया गाना ‘मरद संस्कारी’ का वीडियो
जानें ‘मरद संस्कारी’ सॉन्ग के बारे में
- सिंगर: शिवानी सिंह
- कलाकार: तोशी द्विवेदी और राजा
- म्यूजिक: अविचल साहनी
- लिरिक्स: किशन
अपनी सहेली के पास पति की तारीफ करती है एक्ट्रेस
सॉन्ग में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी अपनी सहेली से कह रही है कि तुम्हें मैं अपनी जिंदगी के बारे में क्या बताऊं क्योंकि मेरी जीवनसाथी मुझे अच्छा मिला है. आगे वह कहती है कि वह दिमाग से थोड़ा सा अनाड़ी है और सरकारी नौकरी नहीं करना चाहते. एक्ट्रेस अपने पति की तारीफ करती है और कहती है, हमारा पति संस्कारी है और मैं ससुराल में आकर राज कर रही हूं. एक्ट्रेस ये भी कहती है कि मैं बहुत खुश हूं ऐसा पति पाकर और वह मुझे अपने हाथ से खाना खिलाते हैं और बहुत प्यार से रखते हैं. सॉन्ग पति-पत्नी के प्यार के बारे में बताता है. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है.
‘दवईया ला दs सईया’ सॉन्ग का वीडियो
इससे पहले शिवानी सिंह का सॉन्ग ‘दवईया ला दs सईया’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. सॉन्ग में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी नजर आई थी और उनके एक्सप्रेशन कमाल के थे. म्यूजिक वीडियो में तोशी अपने पति को दवाई लाने के लिए कहती है क्योंकि उनके कमर में दर्द होता है. गाना छह दिन पहले रिलीज हुआ था और इसपर अब तक 9.2K व्यूज आ गए हैं.
यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘झुमका दुतलिया’ रिलीज, सपना चौहान के ठुमकों ने बढ़ाया क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










