रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिवानी सिंह के ‘राजा जी त रंगवा डाल दिहले’ ने लूटी महफिल

शिवानी सिंह का होली सॉन्ग
Shivani Singh Holi Song: होली से पहले भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया होली स्पेशल गाना ‘राजा जी त रंगवा डाल दिहले’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने में देसी होली की मस्ती, रंगों की शरारत और जबरदस्त एनर्जी देखने को मिलती है.
Shivani Singh Holi Song: होली का रंगीन त्योहार अब करीब है और पूरे देश में इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस साल 4 मार्च को होली मनाई जाएगी और ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी पूरी तरह होली के रंग में डूब चुकी है. हर साल की तरह इस बार भी होली स्पेशल गानों की धूम मची हुई है. इसी बीच भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया होली स्पेशल गाना ‘राजा जी त रंगवा डाल दिहले’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही लोगों के बीच चर्चा में आ गया है. इस गाने में होली की मस्ती, रंगों की शरारत और देसी अंदाज देखने को मिलता है, जो सीधे दर्शकों के दिल को छू रहा है.
गाना सुनते ही झूमने लगे दर्शक
शिवानी सिंह ने अपने एनर्जी से भरपूर अंदाज और एक्सप्रेशंस से गाने में जान डाल दी है. गाना रिलीज होते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं. गाने में पत्नी अपने पति से होली खेलने की बात करती है और उन्हें रंग डालने के लिए कहती है. गाने के बोल और धनु सुनते ही दर्शक थिरकने को मजबूर हो जाते है. ‘राजा जी त रंगवा डाल दिहले’ को मुकेश गिरी रिंकू ने प्रोड्यूस किया है और गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिवानी सिंह ने आवाज दी है, जिनकी जुगलबंदी खूब पसंद की जा रही है.
गाने की पूरी टीम
गाने में एक्ट्रेस प्रीति मौर्या की अदाओं ने गाने में जान डाल दी है. म्यूजिक और कंपोजिशन की जिम्मेदारी आर्यन पोटर ने संभाली है. गाने का वीडियो तुषार केसरवानी ने डायरेक्ट किया है, जिसमें रंग-बिरंगे सीन और देसी होली का माहौल बखूबी दिखाया गया है. वहीं गाने की कोरियोग्राफी रोबोट भाई ने की है, जिन्होंने अपने आकर्षक डांस स्टेप्स के साथ गाने को और मजेदार बना दिया है. यह गाना गिरिराज म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: अंकुश राजा के ‘शादी होई रुपया फेंक के’ गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: होली से पहले रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिल्पी राज का ‘खेलवईया नईखे’ गाना रिलीज
ये भी पढ़ें: गोल्डी यादव के होली स्पेशल लगा लीजिए गाने में दिखी देसी मस्ती, एक्ट्रेस नीतू के ठुमके से हिला इंटरनेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




