शिल्पी राज का ‘ननद तोर गउंवा’ रिलीज होते ही वायरल, चांदनी क्वीन और नेहा रानी ने मचाया धमाल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Nanad Tor Gauwan
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘ननद तोर गउंवा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गाने में चांदनी क्वीन और नेहा रानी का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की हिट मशीन शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘ननद तोर गउंवा’ को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं. इस गाने में उनकी दमदार आवाज के साथ चांदनी क्वीन और नेहा रानी का ग्लैमरस और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. रोमांस, मस्ती और जबरदस्त डांस से भरपूर यह भोजपुरी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। फैंस गाने के म्यूजिक, बोल और वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
गाने के पीछे की टीम
‘ननद तोर गउंवा’ गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने अपनी खास आवाज दी है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है. गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल गुल्शन विद्यार्थी ने लिखे हैं. वीडियो में चांदनी क्वीन, नेहा रानी और संदीप की शानदार केमिस्ट्री और डांस देखने को मिल रहा है. गाने का मिक्सिंग काम जीतू शर्मा ने संभाला है. वहीं, डीओपी और एडिटिंग अक्षय कुमार पास्वान ने की है. इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन सोनू हनी ने किया है और DI का काम संदीप बाजपाई ने संभाला है, जिसकी वजह से वीडियो का विजुअल काफी आकर्षक नजर आ रहा है.
शिल्पी राज का करियर
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज और लगातार हिट गानों के दम पर खास पहचान बनाई है. उनके कई गाने आज भी सोशल मीडिया और शादी-पार्टी प्लेलिस्ट में छाए रहते हैं. ‘कमरिया डोले’, ‘लाल घाघरा’, ‘पांचे के नाची अईहा’, ‘बुंद बुंद के तरसता’, ‘नजर लागल बा’ और ‘बिहारिया बालम’ जैसे सुपरहिट गानों ने शिल्पी राज को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में शामिल कर दिया है. उनके गानों की खास बात देसी अंदाज, जबरदस्त बीट्स और एनर्जेटिक सिंगिंग स्टाइल है, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनका हर नया गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल होने लगता है.
यह भी पढ़ें: नीलम गिरी की कातिलाना अदाओं के दीवाने हुए प्रवेश लाल यादव, गाना ‘रानी हो’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










