Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का ‘मोर पियवा गोर पियवा’ हुआ रिलीज, लाल साड़ी में जान्हवी मिश्रा की खूबसूरत अदाओं ने लूटा दिल

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना मोर पियवा गोर पियवा, फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘मोर पियवा गोर पियवा’ रिलीज हो गया है. जान्हवी मिश्रा और आयुष की रोमांटिक केमिस्ट्री और रेड साड़ी वाला लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Mor Piywa Gor Piywa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘मोर पियवा गोर पियवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचानी जाने वाली शिल्पी राज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है.
गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा और आयुष लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वीडियो में जान्हवी अपने ऑन-स्क्रीन पति की तारीफों के पुल बांधती दिखाई देती हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना तो आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.
पहले यहां देखने वीडियो एल्बम-
रेड साड़ी में दिखा जान्हवी मिश्रा का ग्लैमरस अंदाज
‘मोर पियवा गोर पियवा’ गाने के वीडियो में शिल्पी राज की आवाज में जाह्नवी कहती हैं कि उनके पति जब बुलेट पर सवार होकर निकलते हैं, तो बाकी लड़कियों के दिल धक-धक करने लगते हैं और उनके ‘गोर पियवा’ का रुतबा सब पर भारी पड़ता है.
वीडियो में आगे रेड साड़ी में जान्हवी मिश्रा का खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है. उनके एक्सप्रेशंस, डांस मूव्स और आयुष के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री गाने को और भी खास बना देती है.
यूजर्स ने लुटाया प्यार
रिलीज के साथ ही इस सॉन्ग पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए तारीफें कर रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में जब भी शिल्पी राज का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है”. वहीं, दूसरे ने जाह्नवी की तारीफों में लिखा, “ये कितनी प्यारी हैं.” बाकी कई ने रेड हार्ट और फायर एमोजो बनाए और इसे सुपरहिट भी बताया.
गाने की मजबूत टीम
- सिंगर :- शिल्पी राज
- लिरिक्स :- सोनू सरगम आरा
- म्यूजिक डायरेक्टर :- प्रियांशु सिंह
- वीडियो – पैराडाइज प्रोडक्शन
- फीट – जान्हवी मिश्रा और आयुष
- डायरेक्टर – गोल्डी जायसवाल
- कोरियोग्राफर – सनी सोनकर
- पब्लिसिटी डिजाइन – सावन GFX
- डीओपी – राजन वर्मा
- एडिटर – संदीप यादव
- डायरेक्टर – रोहित सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










