Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘बेडरूम में राजा’ रिलीज, नीली साड़ी में अपर्णा मल्लिक के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया पारा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Dec 2025 1:07 PM
पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना बेडरूम में राजा, फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बेडरूम में राजा’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. शिल्पी राज के साथ गाए इस सॉन्ग में अपर्णा मल्लिक का ग्लैमरस और रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
Pawan Singh New Bhojpuri Song Bedroom Me Raja: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका नया भोजपुरी सॉन्ग ‘बेडरूम में राजा’ आज सुबह 9:45 बजे VGM Music नाम के यूट्यूब चैनल ओर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को पवन सिंह ने मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर अपनी आवाज दी है.
गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक नजर आ रही हैं. वीडियो में पति-पत्नी के बीच की नोंक-झोंक और रोमांस को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. आइए इस गाने की पूरी खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.
पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-
नीली साड़ी में अपर्णा मल्लिक का ग्लैमरस अंदाज
‘बेडरूम में राजा’ के म्यूजिक वीडियो में अपर्णा अपने ऑन-स्क्रीन पति पवन सिंह से रोमांस को लेकर शिकायत करती नजर आती हैं. वहीं, दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है,
अपर्णा मल्लिक की खूबसूरती और एक्सप्रेशन्स वीडियो की जान हैं, खासकर नीली साड़ी में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. गाने में रोमांस, मस्ती और देसी फ्लेवर का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है.
फैंस का रिएक्शन और व्यूज
पवन सिंह के इस रोमांटिक सॉन्ग को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. जहां कुछ इसे सुपरहिट बता रहे हैं. तो वहीं, कई इस गाने के कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और फायर इमोजी रियेक्ट कर रहे हैं.
इसका असर ‘बेडरूम में राजा’ के व्यूज पर भी देखने को मिल रहा है. रिलीज के महज दो घंटे में इस सॉन्ग को 75 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है. जबकि, 40 हजार प्लस लाइक्स भी मिले हैं.
गाने की टीम
- गायक: पवन सिंह और शिल्पी राज
- गीतकार: रौशन सिंह विश्वास
- संगीत : प्रियांशु सिंह
- अभिनेत्री: अपर्णा मलिक
- वीडियो निर्देशक: बिभांशु तिवारी
- संपादक: रिशु सिंह
- सहायक संपादक: अमन सिसौदिया
- डीओपी: वजीर आर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










