रिलीज हुआ शिल्पी राज का नया गाना ‘कइसा रंगवा डाला रे’, क्वीन शालिनी दिखी बेहद ग्लैमरस
Published by : Anushka Singh Updated At : 10 Feb 2026 12:37 PM
शिल्पी राज का न्यू भोजपुरी साॉन्ग
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Kaisa Rangwa Dala Re: होली के रंगों के बीच शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘कइसा रंगवा डाला रे’ रिलीज हो गया है. विजय चौहान के साथ गाए इस ट्रैक में भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालीनी का रंगीन अंदाज देखने को मिल रहा है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Kaisa Rangwa Dala Re: होली का त्योहार आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नए गानों की बहार आ जाती है. इस बीच शिल्पी राज का नया गाना ‘कइसा रंगवा डाला रे’ रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया है. इस गाने को शिल्पी राज के साथ विजय चौहान ने अपनी आवाज दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो में क्वीन शालीनी और विजय चौहान की जोड़ी नजर आ रही है. इस गाने को दर्शक टी सीरीज हमार भोजपुरी पर सुन और देख सकते हैं.
देखें गाने का वीडियो
होली के रंगों से भरा म्यूजिक वीडियो
गाना पूरी तरह होली के माहौल पर सेट है, जिसमें रंग-गुलाल, मस्ती और उत्साह का शानदार घोल देखने को मिलता है. वीडियो में क्वीन शालिनी का जबरदस्त डांस और रंगीन लोकेशन देखने को मिलता है, जो बिल्कुल होली वाइब दे रहा है. शिल्पी राज और विजय चौहान की आवाज का तालमेल गाने को और भी अट्रैक्टिव बनाता है. गाने की बोल काफी कैची और म्यूजिक तेज है, जो इसे होली में सुनने के लिए परफेक्ट बनाता है.
वीडियो में क्वीन शालिनी का ग्लैमरस अंदाज
म्यूजिक वीडियो में क्वीन शालिनी का स्टाइलिश और चुलबुला लुक ध्यान खींचता है. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने की मस्ती को और बढ़ा देते हैं. गाने में एक्ट्रेस के साथ विजय चौहान पूरे मस्ती वाले मूड में ठूमके लगाते और रंग खेलते नजर आते हैं.
गाने की टीम डिटेल्स
- सॉन्ग – कइसा रंगवा डाला रे
- सिंगर – विजय चौहान
- लिरिक्स – अभिनव प्रताप सिंह
- म्यूजिक – रौशन प्रताप और गौरव विशाल सिंह
- डायरेक्टर – विभांशु तिवारी
- प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
- एक्ट्रेस – क्वीन शालिनी और विजय चौहान
- डीओपी – वजीर
- कोरियोग्राफर – असलम जी
यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह के आवाज में ‘बिगड़ता ब्यूटी जवनियां के’ रिलीज, नीतू यादव के लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










