गाना ‘मिजाजी सईंया’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, गोल्डन लहंगे में आकांक्षा पुरी ने ढाया कहर

शिल्पी राज मिजाजी सईंया सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब
Shilpi Raj Mijaji Saiyaan Song: भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘मिजाजी सईंया’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.
Shilpi Raj Mijaji Saiyaan Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘मिजाजी सईंया’ रिलीज हो चुका है. यह गाना आज 8 जून को टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के साथ ही गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है और अच्छे व्यूज बटोर लिए हैं. वहीं गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी दिखाई दे रही हैं, जो अपने जबरदस्त डांस और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.
गोल्डन लहंगे में आकांक्षा पुरी का कातिलाना अंदाज
इस गाने के वीडियो में आकांक्षा पुरी ने चमचमाता हुआ गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. आकांक्षा के साथ वीडियो में पैट्रिक भी नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में जेनिथ डांस ट्रूप के बैकग्राउंड डांसर्स भी हैं, जो अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से गाने में चार चांद लगा रहे हैं. वीडियो में अकांक्षा अपने ऑन स्क्रीन पति के प्यार की जमकर तारीफ करती हैं. वे गाते हुए कहती हैं कि वे अपने पति के प्यार की कितनी तारीफ करें. इसके साथ ही एक्ट्रेस मजाकिया और प्यारे भरे अंदाज में अपने पति को मिजाजी और रंगबाज’बताती हैं.
गाने का वीडियो
गाने को मिल रहा है फैंस का भरपूर प्यार
शिल्पी राज के इस गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस कमेंट बॉक्स में सिंगर शिल्पी राज की तारीफ करते हुए उन्हें वॉइस क्वीन बता रहे हैं. लोग इस गाने को एक ब्लॉकबस्टर और बेहतरीन फैमिली सॉन्ग मान रहे हैं. आकांक्षा पुरी के साथ वीडियो में नजर आ रहे एक्टर पैट्रिक की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि पैट्रिक का लुक बिल्कुल किसी हीरो जैसा है और इन दोनों को एक साथ किसी फिल्म में भी काम करना चाहिए.




गाने के पीछे की टीम
इस गाने को अपनी बेहतरीन आवाज मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने दी है. वहीं गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं और इसका शानदार म्यूजिक विनय विनायक ने तैयार किया है. वीडियो का डायरेक्शन सूरज कटोच ने किया है और प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी सोनू श्रीवास्तव ने संभाली है.
यह भी पढ़ें: नया गाना ‘हस के बोललका’ रिलीज, पंकज प्रेमी को मुस्कान पर आया दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










