नया गाना ‘हस के बोललका’ रिलीज, पंकज प्रेमी को मुस्कान पर आया दिल

Updated:
विज्ञापन
Jan Mare Has Ke Bolalka

जान मारे हंस के बोललका, फोटो – यूट्यूब

Jan Mare Has Ke Bolalka Song: भोजपुरी सिंगर पंकज मतलबी यादव और अंजली भारती का नया रोमांटिक गाना ‘हस के बोललका’ रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

विज्ञापन

Jan Mare Has Ke Bolalka Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर पंकज मतलबी यादव और गायिका अंजली भारती का नया गाना ‘हस के बोललका’ दर्शकों के बीच आ चुका है. यह गाना पंकज मतलबी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. अब तक इस म्यूजिक वीडियो पर 4 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लगातार यह नंबर्स आगे की ओर बढ़ रहा है.

एक्ट्रेस के मुस्कान पर फिदा हुए पंकज मतलबी यादव

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सृष्टि भारती नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन डांस और एक्सप्रेशंस से सबका दिल जीत लिया है. वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी से एक बहुत ही प्यारा सवाल पूछती हैं. वह शरमाते हुए उनसे कहती हैं कि तुम मुझे इतनी मोहब्बत और प्यार से क्यों देख रहे हो. एक्ट्रेस के इस प्यारे सवाल का जवाब सिंगर बहुत ही रोमांटिक अंदाज में देते हैं. वह एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहते हैं कि जब तुम अपने बालों को खुला रखती हो और काले रंग की ड्रेस पहनती हो, तो तुम्हारा वह हंसता हुआ चेहरा सीधा दिल पर वार करता है.

गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

इस नए और शानदार गाने का नाम ‘हस के बोललका’ है, जिसे पंकज मतलबी यादव और अंजली भारती ने मिलकर अपनी बेहतरीन आवाज दी है. इस गाने के लिरिक्स खुद पंकज मतलबी यादव ने लिखे हैं और इसका खूबसूरत म्यूजिक अमन रॉक ने तैयार किया है. इसके साथ ही इस गाने को कंपोज भी पंकज मतलबी यादव ने ही किया है. वीडियो का पूरा डायरेक्शन राजबाली राज ने संभाला है और इस गाने को पंकज मतलबी के ऑफिशियल लेबल पर ही रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘नजरिया ना लागे’ में अनुराधा यादव ने बिखेरा जलवा, फैंस बोले- बार-बार सुनने को मन करेगा

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola