समर सिंह का नया गाना ‘बीबी संस्कारी’ आउट, काजल त्रिपाठी का देसी अंदाज छाया

Samar Singh New Bhojpuri Song Bibi Sanskari: समर सिंह का नया गाना ‘बीबी संस्कारी’ का वीडियो आपने देखा क्या? अगर वीडियो नहीं देखा तो आप इसे यहां इस खबर के अंदर देख सकते हैं.
Samar Singh New Bhojpuri Song Bibi Sanskari: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया गाना ‘बीबी संस्कारी’ तेजी से चर्चा में आ गया है. सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘बीबी संस्कारी’ रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींचने लगा है. यह गाना शेरा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने को 2000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है.
‘बीबी संस्कारी’ का वीडियो
देसी अंदाज में नजर आईं काजल त्रिपाठी
इस गाने में काजल त्रिपाठी देसी लुक में नजर आ रही हैं. साड़ी में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. ‘बीबी संस्कारी’ के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं. । वीडियो में काजल की एक्टिंग और एक्सप्रेशन कमाल के लग रहे. समर सिंह के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को भा रही है.
जानें टीम के लोगों के बारे में
- संगीत :- प्रियांशु सिंह
- निर्देशक:-गोल्डी जयसवाल
- कोरियोग्राफर :- सनी सोनकर
- एडिटर:-पप्पू वर्मा
- डीआई :- रोहित सिंह
- प्रोडक्शन:-पंकज दादा
- डिजिटल हेड :- विक्की यादव
- लेबल/कंपनी :- शेरा एंटरटेनमेंट
समर सिंह के गानों की लिस्ट
समर सिंह ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘ककड़ी भईल बा कमरिया लपक के’, ‘जान मारे झुलनिया’ और ‘सेज पर गजब भईल’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. समर सिंह के टॉप भोजपुरी गानों में ‘ककड़ी भईल बा कमरिया लपक के 2’, ‘सेज पर गजब भईल’, ‘कमर नहीं काम करता’,‘बलमुआ के बल्लम’,‘हरदिया के छपी’, ‘नथिया कास के’, ‘चूहे मोर जवानी’, ‘ओठलालिया रउवा मुहे लागल बा’, ‘कटनिया करे में’ शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल
यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




