Rise And Fall: आकृति नेगी नहीं इस खूबसूरत हसीना से पवन सिंह ने खुल्लम खुल्ला किया फ्लर्ट, बयां की दिल की बात

पवन सिंह ने धनश्री वर्मा से किया फ्लर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह और धनश्री वर्मा की बातचीत चर्चा में है. एक क्लिप में पवन, धनश्री की रेड लिपस्टिक देख बिंदी लगाने की बात कहते हैं. जवाब में धनश्री वादा करती हैं कि इंडियन पहनेंगी तो बिंदी लगाएंगी.
Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में इन दिनों भोजपुरी स्टार पवन सिंह और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा सुर्खियों में हैं. लेटेस्ट एपिसोड में दोनों की बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा. शो में कुछ पलों के दौरान पावर स्टार, धनश्री से फ्लर्ट करते दिखे. दरअसल, एमएक्स प्लेयर ने शो का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. दरअसल, धनश्री, पवन सिंह, अरबाज और आदित्य नारायण साथ में बैठे होते हैं. धनश्री रेड लिपिस्टिक लगाए हुए होती है. इसपर एक्टर कहते हैं ‘आपने जो आज होंठ लाली लगाया है न, तो ड्रेस कुछ भी हो, एक बिंदी लगा लीजिए.’ इसपर धनश्री कहती है, ‘इंडियन पहनूंगी तो बिंदी लगाऊंगी ना. अगर तीसरे हफ्ते रुक गए हम चार तो प्रॉमिस करती हूं कि मैं इंडियन पहनूंगी बिंदी लगाकर.’ इसपर पवन सिंह कहते हैं, तो मैं भी बोल रहा हूं, जिस दिन आप इंडियन पहनेंगी, उस दिन मैं कोई भी काम छोड़कर इस घर में आऊंगा.’
‘राइज एंड फॉल’ के इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पवन सिंह पावर स्टार. एक यूजर ने लिखा, रियल गेम तो हमारे पवन भैया खेलने में लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, पवन सिंह की डिमांड पूरी करो. एक यूजर ने लिखा, टीआरपी किंग पावर स्टार.
यह भी पढ़ें- Rise and Fall: ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह और आकृति नेगी का जबरदस्त परफॉर्मेंस, क्लिप बना इंटरनेट सेंसेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










