Raksha Bandhan Bhojpuri Song: पवन सिंह के रक्षाबंधन गाने ने काटा गदर, ‘नजर ना लागे हो’ वायरल, आपने सुना

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Aug 2025 1:21 PM

विज्ञापन

Raksha Bandhan Bhojpuri Song

Raksha Bandhan Bhojpuri Song: राखी का त्योहार जल्द ही आने वाला है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच पवन सिंह का पुराना गाना ‘नजर ना लागे हो’ वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Bhojpuri Song: राखी का त्योहार धूमधाम से 9 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा. इस दिन बहन अपने भाई को प्यार का अटूट धागा बांधेगी और उससे खुद की रक्षा के लिए वचन मांगेगी. फेस्टिवल को ध्यान में रखते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं. जिसमें आज राखी है और बाहिना प्यार के शामिल है. इसी बीच पवन सिंह का राखी सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसका नाम ‘नजर ना लागे हो’ है.

पवन सिंह का राखी गीत ‘नजर ना लागे हो’ वायरल

पवन सिंह का राखी गीत ‘नजर ना लागे हो’ 3 साल पहले रिलीज हुआ था और इसे अब तक 3.2 मिलियन लोग देख चुके हैं. वीडियो में पावर स्टार अपनी बहन से राखी बंधवा रहे हैं. एल्बम को पवन सिंह और खुशबू जैन ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. अरविन्द तिवारी इसके गीतकार है और इसे देवेन्द्र तिवारी ने निर्देशित किया है. लेखक अरविन्द तिवारी है और संगीत निर्देशक छोटे बाबा है.

पवन सिंह के गाने पर क्या बोले फैंस

पवन सिंह के इस गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बहुत अच्छा गाना है… इनके आवाज में जरुर कोई जादू है, तभी तो लाखों करोड़ों लोगों के दिल में राज करते हैं. हैप्पी रक्षा बंधन.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रक्षाबंधन पर ये सॉन्ग मजेदार है… जरूर इस बार भी ट्रेंडिंग में जाएगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता, वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता…. अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं, पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता.”

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 Box Office Collection Day 6: फ्लॉप हुई धड़क 2, 60 करोड़ है बजट, छठे दिन की कमाई चौंका देगी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola