Pawan Singh Devghar Ke Raja Song: 'हरियर चूड़िया' के बाद फिर छाए पवन सिंह, 'देवघर के राजा' से सावन में फिर मचाया धमाल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Jul 2025 6:08 PM

विज्ञापन

Pawan Singh Devghar Ke Raja Song

Pawan Singh Devghar Ke Raja Song: सावन के दूसरे सोमवार पर पवन सिंह का नया बोलबम सॉन्ग 'देवघर के राजा' रिलीज हुआ. जानिए क्या है गाने की खास बात और कैसे फैंस कर रहे हैं जय भोलेनाथ के जयकारे.

विज्ञापन

Pawan Singh Devghar Ke Raja Song: सावन का पावन महीना चल रहा है और आज का दिन और भी खास बन गया है क्योंकि आज सावन का दूसरा सोमवार और एकादशी एक साथ पड़े हैं. इसी शुभ अवसर पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपना दूसरा बोलबम गाना ‘देवघर के राजा’ रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ऐसे में आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.

यहां देखें गाने का वीडियो-

देवघर के राजा की खासियत

यह गाना सूर्या भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और इसमें पवन सिंह के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता महारा नजर आ रही हैं.गाने में शिव महिमा का गहन वर्णन है, जैसे “शिव को दुख हरने वाला”, “शिवालय उनके बिना सूना”, जो भक्तों के दिल को छू जाता है.

गाने को पवन सिंह और सृष्टि बिष्ट ने गाया है, जबकि बिट्टू विद्यार्थी ने इसके भावपूर्ण लिरिक्स लिखे हैं. गाने की वीडियो क्वालिटी, म्यूजिक और पवन सिंह की आवाज ने मिलकर इसे और भी यादगार बना दिया है. रिलीज के कुछ घंटों में ही इसे 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो तेजी से बढ़ रहे हैं.

फैंस हुए शिवमय

गाने पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है. एक यूजर ने लिखा – “हर हर महादेव! पवन सिंह के आवाज में बोलबम का जलवा… सीधे दिल में उतर गया!” वहीं एक अन्य ने कहा, “भाई, ये गाना सुनकर आंखों में आंसू आ गए. शब्द नहीं हैं बयां करने के लिए.”

पहला गाना भी हुआ था सुपरहिट

इससे पहले पवन सिंह का पहला सावन स्पेशल गाना ‘हरियर चूड़िया खातिर’ रिलीज हुआ था. इस गाने में पवन सिंह कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी नम्रता सिंह उनसे नाराज हो जाती है. गाने में उनका भावनात्मक पक्ष दिखाया गया है. यह गाना 9.6 मिलियन व्यूज से ज्यादा हासिल कर चुका है.

गाने में शिल्पी राज और पवन सिंह की जुगलबंदी सुनने को मिली थी, जो फैंस को बेहद पसंद आई थी. अब ‘देवघर के राजा’ के जरिए उन्होंने फिर से सावन के सोमवार को खास बना दिया है.

यह भी पढ़े: Pawan Singh Deoghar Se Le Le Aiha Song: जीजा पवन सिंह से स्मृति सिन्हा ने सावन में रख दी लंबी फरमाइश, बोलीं- देवघर से ले ले अईहS

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola