Pawan Singh-Jyoti Controversy: ज्योति सिंह संग बुरा व्यवहार करने पर खेसारी लाल यादव का फूटा गुस्सा, बोले- मैं पवन सिंह का चमचा नहीं हूं

ज्योति सिंह को लेकर क्या बोले खेसारी लाल यादव
Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल उनकी पत्नी ज्योति उनसे मिलने लखनऊ गई थी. जहां उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया और पुलिस वाले उन्हें लेने आए. इस घटना के बाद ज्योति फूट-फूटकर रोई और मदद की गुहार लगाई. अब खेसारी लाल यादव भाभी के सपोर्ट में उतरे हैं. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. बीते दिनों यह विवाद तब और बढ़ गया है, जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें ज्योति सिंह को पुलिस अधिकारियों की ओर से पवन के लखनऊ स्थित घर में जाने से रोका गया. ज्योति इस घटना के बाद टूट गई और फूट-फूट कर रोने लगी. उन्होंने कहा कि वह परेशान हो चुकी हैं और जनता से मदद की अर्जी लगाई. इसी बीच खेसारी लाल यादव अब भाभी के सपोर्ट में उतरे हैं.
ज्योति सिंह संग हुए विवाद पर क्या बोले खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा, “भाभी की इतनी बड़ी गलती तो नहीं है, उस महिला ने तो इतना बड़ा कोई अपराध नहीं किया होगा, आप अगर इतने लोगों को माफ कर सकते हैं, तो उनको भी कर सकते हैं. मैं भी चाहता हूं कि मेरा भी भतीजा आए. मेरी फैमिली में मेरी बहन तो नहीं है, लेकिन एक बेटी का बाप जरूर हूं, और महसूस कर सकता हूं कि अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ हुआ, तो मैं क्या करूंगा. ज्योति भाभी को उन्हें माफ कर देना चाहिए. लाइफ में हर किसी से गलती होती है, और अगर उन्होंने कोई बड़ा अपराध किया है,तो आप मीडिया में सारी सच्चाई बता दीजिए. मैं पवन सिंह से प्यार करता हूं, लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता हूं, क्योंकि पवन सिंह मेरा घर नहीं चला रहे हैं. मैं चमचा नहीं हूं और ना ही चाटुकारिता करता हूं.”
पवन सिंह पर भड़के खेसारी लाल यादव
खेसारी ने आगे कहा, “मैं उनका चमचा नहीं हूं, जो अपनी पत्नी के साथ कर रहे हैं. एकदम गलत है. मेरी पत्नी मुझसे नहीं लड़ती है क्या, उसका हक है लड़ना, जो लोग महिला की इज्जत नहीं करता, वह क्या करेंगे. महिला ही समाज की सबसे बड़ी आईना है. महिला नहीं होती तो न खेसारी लाल यादव का जन्म होता, न किसी का.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










