Pawan Singh के घर बड़ी चोरी, 15 लाख की ज्वेलरी, कैश संग 30 राइफल की गोलियां भी उड़ा ले गए चोर
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Jun 2025 3:36 PM
Pawan Singh House Robbery
Pawan Singh House Robbery: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के घर लाखों की अजीबो गरीब चोरी हुई है. चोर अपने साथ गहने, केश के साथ 30 राइफल की गोलियां भी लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Pawan Singh House Robbery: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. अब सुपरस्टार के आरा स्थित घर में बड़ी चोरी हुई, जिससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ. यह घटना 23 जून (रविवार) की रात नगर थाना क्षेत्र के मझौवा वार्ड नंबर 5 में हुई.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर पर डकैती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, 30 राइफल की गोलियां और 15,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना के समय पवन सिंह के ससुराल वाले कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह अंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे. अगली सुबह उन्हें चोरी का पता तब चला, जब वे दरवाजा नहीं खोल पाए. बाहर जाकर देखने पर पता चला कि खिड़की को पेचकस से जबरन खोला गया था.
पुलिस मामले की जांच कर रही है
चोरी की खबर मिलते ही पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह मौके पर पहुंचे और नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि चोर घर में रखी राइफल चोरी करने में सफल नहीं हुए. भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने के लिए मौके पर जल्द ही पहुंचेगी.
पवन सिंह के घर पर ये गहने हुए चोरी
पवन सिंह के ससुराल पक्ष ने बताया कि चोरी की गई वस्तु में दो सोने की चूड़ियां, एक लक्ष्मी चेन, एक नवाबी चेन, एक मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठियां और चार जोड़ी छागल (पारंपरिक झुमके) शामिल हैं. इन आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










