Pawan Singh: “चुप रहलS कि ना तू”, अक्षरा सिंह का नाम आते ही पावर स्टार ने दिया गजब रिएक्शन


Pawan Singh: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के नाम पर चुप्पी तोड़ी है. उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया है. पुरानी हिट जोड़ी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गईं हैं. साथ ही पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर भी अफवाहें जोरों पर हैं. पढे़ं पूरी खबर…
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा में एक दौर ऐसा भी था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी पर्दे पर आते ही छा जाती थी. फिल्मों के साथ-साथ दोनों की निजी जिंदगी की चर्चाएं भी खूब रहीं. भले ही आज दोनों अलग-अलग रास्तों पर हैं, लेकिन फैंस आज भी इस जोड़ी को याद करते हैं. ब्रेकअप के बाद हालात ऐसे रहे कि दोनों न साथ दिखे, न ही एक-दूसरे का नाम लेना पसंद किया.
अक्षरा को लेकर क्या बोले पवन सिंह?
इसी बीच हाल ही में पवन सिंह का एक बयान चर्चा में आ गया. दरअसल, पावर स्टार ने एक टीवी मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने राजनीति, बॉलीवुड, भोजपुरी इंडस्ट्री और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों पर बेझिझक राय रखी. लेकिन बातचीत के दौरान माहौल तब बदल गया जब अचानक अक्षरा सिंह का नाम सामने आया. आम्रपाली दुबे के लिए उन्होंने बेझिझक कहा, “बहुत बढ़िया.” तभी दर्शकों में से किसी ने अक्षरा का नाम ले लिया. इस पर पवन सिंह हल्के-फुल्के अंदाज में बोले, “चुप रहेंगे या नहीं?” और फिर मुस्कुराते हुए कहा, “वो अपनी जिंदगी में खुश रहें.”
तीसरी शादी के चर्चे जोरों पर
पवन सिंह का 40वां जन्मदिन खत्म हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें एक्ट्रेस महिमा सिंह उनके साथ नजर आईं. खास बात ये रही कि महिमा ने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था, जिसने सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ ला दी. लोगों ने उनकी तीसरी शादी के चर्चे शुरू कर दिये. जब खुद पवन सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया. उन्होंने कहा कि उनके चाहने वाले इतने ज्यादा हैं कि कुछ लोगों ने तो उनकी शादी का कार्ड छपवा दिया और वेन्यू भी तय कर दिया. हालांकि, महिमा सिंह के साथ रिश्ते पर उन्होंने चुप्पी ही साधे रखी.
यह भी पढे़ं: Pawan Singh 3rd Marriage: महिमा के साथ फिर दिखे पवन सिंह, दो नए वीडियो ने कर दिया सबकुछ क्लियर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए