Nirahua New Bhojpuri Song: निरहुआ का नया गाना 'बलमा बड़ा नादान' हुआ रिलीज, ऑन स्क्रीन पत्नी से दूर भागते दिखे दिनेश लाल यादव
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Nov 2025 8:56 AM
निरहुआ का नया गाना ‘बलमा बड़ा नादान’, फोटो- इंस्टाग्राम
Nirahua New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का टाइटल सॉन्ग ‘बलमा बड़ा नादान’ मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. गाने में उनके साथ एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित नजर आ रही. आप गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं.
Nirahua New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के गाने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगते हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘बलमा बड़ा नादान’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग में निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित नजर आ रही है. फिल्म में उन दोनों के अलावा विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोड़ा अहम किरदार निभाते दिखेंगे. आइए आपको ‘बलमा बड़ा नादान’ के बारे में बताते हैं.
‘बलमा बड़ा नादान’ गाना हुआ रिलीज
निरहुआ की फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का टाइटल ट्रैक ‘बलमा बड़ा नादान’ जीएमजे – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन – भोजपुर चैनल पर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. सॉन्ग को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल विनय बिहारी ने लिखा है. म्यजिक डायरेक्ट मधकुर आंनद है और डायरेक्टर महमूद आलम है. पिंक साड़ी में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही है. वीडियो में ऋचा अपने ऑन स्क्रीन पति से प्यार की बातें करने कह रही. हालांकि उनके पति उनसे भागते दिख रहे हैं. सॉन्ग इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ‘बलमा बड़ा नादान’ गाने पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भोजपुरी का नंबर वन हीरो निरहुआ बेस्ट हीरो. एक यूजर ने लिखा, बहु अच्छा गाना है. एक यूजर ने लिखा, सॉन्ग देखकर मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा, भैया फिल्म कब आएगी. एक यूजर ने लिखा, रिलीज डेट क्या है.
यहां देखें पूरा वीडियो-
जानें ‘बलमा बड़ा नादान 2’ के बारे में
निरहुआ की फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का निर्देशन महमूद आलम कर रहे हैं और इसके गाने लाल यादव, विनय बिहारी और जाहिद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म मैड मूवीज और आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है.
यह भी पढ़ें– Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘हमार मरद काहे भावता’ हुआ रिलीज, वीडियो ने मचाया बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










